देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 24,740 नए केस मिले, 82.7 हजार मरीज ठीक हुए, जबकि 344 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। इससे पहले 31 जनवरी को 22,775 मामले सामने आए थे। तीसरी लहर के पीक से तुलना करें तो मामलों में 93% की गिरावट हुई है। 20 जनवरी को पीक पर 3.47 लाख नए केस मिले थे।
एक्टिव केस में भी बड़ी गिरावट
फिलहाल देश में 4.15 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 6 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 3.71 लाख लोगों का इलाज चल रहा था। तीसरी लहर में 23 जनवरी को सबसे ज्यादा 22.49 लाख एक्टिव केस थे। इसी तरह 14 फरवरी को ठीक होने वाले लोगों की संख्या 82,788 रही, जो कि 11 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 60,405 लोगों ने इस बीमारी को मात दी थी।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.26 करोड़
कुल रिकवरी: 4.17 करोड़
कुल मौतें: 5.09 लाख
एक्टिव केस: 4.15 लाख
वर्ल्ड कोरोना अपडेट्स
- प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला भी कोरोना पॉजिटिव: ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस चार्ल्स पिछले गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब उनकी पत्नी और डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वे सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। 74 साल की कैमिला तीन बार वैक्सीन लगवा चुकी हैं।
- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लागू किए आपातकालीन उपाय: वैक्सीन कोरोना प्रतिबंधों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इमरजेंसी उपाय लागू कर दिए हैं। ट्रूडो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दो हफ्ते से राजधानी ओटावा को जाम कर रखा है, जिसकी वजह से इकोनॉमी को नुकसान पहुंच रहा है और पब्लिक सेफ्टी खतरे में आ गई है। हम ऐसी अवैध और खतरनाक गतिविधियों को जारी रहने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।
प्रमुख राज्यों में कोरोना का हाल
1. केरल: नए केस में करीब 2 हजार की कमी, लेकिन मौतों में करीब दोगुना का इजाफा
यहां सोमवार को 8,989 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 24,757 मरीज ठीक हुए हैं और 117 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को 11,136 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 32,004 मरीज ठीक हुए हैं और 69 लोगों की मौत हुई।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 64.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 62.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 62,377 लोगों की मौत हो चुकी है।
2. महाराष्ट्र: बीते दिन के मुकाबले केस में 1,500 की गिरावट
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,966 नए केस मिले हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत हुई और 11,408 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले रविवार को 3,502 नए केस मिले थे। इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई और 9,815 लोग ठीक हुए।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 78.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 76.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 43 हजार 416 लोगों की मौत हो चुकी है।
3. मध्य प्रदेश: नए केस में मामूली गिरावट और 4 की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,760 केस सामने आए और 4,555 लोग ठीक हुए। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले रविवार को 2,092 केस सामने आए और 4,750 लोग ठीक हुए। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 10.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,697 लोगों की मौत हुई। 16,929 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. गुजरात: नए केस के मुकाबले ठीक होने वालों का आंकड़ा दोगुने से ज्यादा
गुजरात में सोमवार को 1,040 नए केस मिले। 2,570 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 1274 नए केस मिले। 3,022 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 13 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 12.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,822 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 12,667 हैं।
5. उत्तर प्रदेश: सिर्फ 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत
यहां बीते 24 घंटे में 1,233 नए कोरोना केस आए। 1,501 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। इससे पहले रविवार को 1,426 नए कोरोना केस आए। 2,481 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 20.59 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 20.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,399 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 13,945 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
6. राजस्थान: नए केस बीते दिन के मुकाबले कम हुए
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 1,102 केस सामने आए और 3,178 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी रविवार को 2,177 केस सामने आए और 4,510 लोग ठीक हुए। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 12.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,469 लोगों की मौत हो गई। 18,982 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
7. दिल्ली: नए केस में लगातार गिरावट
दिल्ली में रविवार को 586 नए कोरोना केस सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई। 1092 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले 804 नए कोरोना केस सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई। 1,197 लोग ठीक हुए थे।
अब तक राज्य में 18.51 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 26,076 की मौत हो गई। फिलहाल 3,416 मरीजों का इलाज चल रहा है।
8. पंजाब: बीते दिन के मुकाबले दोगुना से ज्यादा मरीज ठीक हुए
पंजाब में बीते दिन 297 नए संक्रमित मिले हैं और 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। 769 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले 327 नए संक्रमित मिले थे और 11 लोगों ने दम तोड़ दिया था। 597 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए ।
अब तक राज्य में 7.55 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,610 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस 3,480 हैं।