महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना की रफ्तार हुई डरावनी, पुणे में BA.5 वेरिएंट संक्रमित के मिलने से बढ़ी टेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। लगातार कोविड के बढ़ते मामलों के कारण टेंशन बढ़ गई है। सूबे में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2,922 मामले सामने आए हैं। जिसमें से अकेले मुंबई से 1,745 केस दर्ज हुए हैं। दूसरी तरफ पुणे में ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट BA.5 संक्रमित मरीज मिला है। 37 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट बीजे मेडिकल कॉलेज ने जारी की है। बताया जा रहा है कि यह शख्स 21 मई को इंग्लैंड से लौटा था।
महाराष्ट्र के पुणे में जिस मरीज में ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट BA.5 की पुष्टि हुई है। उसनें कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज ली हुई है। इस मरीज में कोविड के हल्के लक्षण दिखाई दिए थे। साथ ही इस शख्स को दो जून को पता चला था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। यह शख्स घर में रहकर ठीक हुआ है। पुणे जिले में ओमीक्रोन के कम से कम 7 मामलों में BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इससे पह...