Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ
अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
भोपाल. अरब सागर से आ रही नमी ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। शनिवार को दिन में घने बादल छाए तो शाम को तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे 20 दिन बाद राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया। अब अगले दो दिन भी शहर में बूंदाबांदी होने और बादल छाने के आसार हैं।
मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य सामान्य तापमान से दो डिग्री कम था। इससे पहले 8 फरवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार के मुकाबले भी इसमें 2.6 डिग्री की गिरावट रही। शुक्रवार को यह 30.7 डिग्री आंका गया था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यह 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार को यह 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
क्यों बदला मौसम - मौसम केंद्र के सहायक म...