Tuesday, September 23

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

19_1425165069

 

 

भोपाल. अरब सागर से आ रही नमी ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। शनिवार को दिन में घने बादल छाए तो शाम को तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे 20 दिन बाद राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया। अब अगले दो दिन भी शहर में बूंदाबांदी होने और बादल छाने के आसार हैं।

मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य सामान्य तापमान से दो डिग्री कम था। इससे पहले 8 फरवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार के मुकाबले भी इसमें 2.6 डिग्री की गिरावट रही। शुक्रवार को यह 30.7 डिग्री आंका गया था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यह 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार को यह 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
क्यों बदला मौसम – मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी मंगलेश रैक्वापर्ण ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से आया पश्चिमी विक्षोभ का मजबूत था। इससे वहां बर्फबारी हुई अौर इसका असर मप्र तक आया। इसी की वजह से अरब सागर की नमी भी मप्र में आ रही है। इसी नमी से बादल छा रहे हैं अौर तापमान में गिरावट आई है।
आगे क्या – मौसम केंद्र के मुताबिक अभी दो दिन तक अरब सागर से नमी आएगी। गुजरात में भी एक सिस्टम बन रहा है। इसके चलते अगले दो दिन में बादल छा सकते हैं। इससे दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।