परंपरा और अत्याचार: कैन्या समेत कई देशों में अब भी जारी है लड़कियों का खतना
केन्या। आज के दौर में महिलाओं को समाने अधिकार देने का दावा किया जाता है, लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि ऐसे वक्त में भी दुनिया के तमाम हिस्सों में महिलाएं बुरे दौर से गुजर रही हैं। इसके लिए कहीं समाज में फैली कुरीतियां जिम्मेदार हैं तो कहीं सोच। दुनिया के 30 ऐसे देश हैं जहां बच्चियों और महिलाओं के लिए खतना परिच्छेन जैसी परंपरा लगातार अभ्यास में है। अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस पर रोक लगाने का संकल्प लिया है। यूएन ने इसे लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन बताया है। खासकर अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के देशों में खतना की परंपरा बिल्कुल आम है। इन देशों में ये मान्यता है कि लड़कियों को शादी के लिए तैयार करने के लिए क्लिटोरिस को काटना जरूरी होता है। इसका नतीजा ये हो रहा है कि महिलाओं में जननांग विकृतियां समेत स्वास्थ से जुड़ी तमाम तकलीफों की बात सामने आ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़ों ...