
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की खबरें तो बहुत सुनने को मिलती हैं। लेकिन, अब टेलीवुड में भी कास्टिंग काउच की खबरें आने लगी हैं। टीवी की दुनिया में भी कास्टिंग काउच अपने पैर पसारने लगा है। टीवी जगत में अपना करियर बनाने के लिए लड़कियां संघर्ष कर रही हैं। लेकिन, शोज में जल्द ही मुख्य भूमिका दिलवाने के बहाने उनके साथ बलात्कार किया जा रहा है। अंधेरी का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक टीवी कैमरामैन ने टेलीविजन के सास-बहू सीरियल में रोल दिलवाने के बहाने संघर्ष कर रही टेलीविजन एक्ट्रेस का बलात्कार किया। फिलहाल, पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत दर्ज कर ली है और न्याय दिलवाने का वादा किया है। इस आरोपी शख्स का नाम रविंद्रनाथ घोष है। रविंद्रनाथ ने बहुत सारे सास-बहू शोज में असिस्टेंट कैमरामैन के रूप में काम किया है। वह 2011 में अंधेरी में रूपा नाम की लड़की से मिला। उसने लड़की को कहा कि वह उसे सास-बहू ड्रामा की क्वीन बना देगा। लेकिन, इसके लिए उसे कम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। आरोपी गोरेगांव का रहने वाला है। उसने लड़की से दावा किया था कि उसके कई निर्माताओं से संपर्क हैं। वह उसको सास-बहू शोज में क्वीन बनवा देगा। घोष ने इसी बहाने उस लड़की का बलात्कार किया। घोष ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में इस बात पर सहमति जताई कि उसने पीडि़त लड़की से शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी घोष ने कहा, मैंने उसको डेली शोप में रोल दिलवाने का वादा किया और होटल व घर का बिल देने में 2 लाख से भी ज्यादा रूपए खर्च किए। यह वास्तव में ही दिया गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे। ग्लैमर की दुनिया में यह बहुत ही सिंपल है। कुछ पाने के लिए खोना पड़ता है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक घोष ने कथित तौर पर अप्रैल 2012 से लेकर अब तक 15 बार उस लड़की का बलात्कार किया। वकील मनोज सिंह ने पीडि़त लड़की को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस सुरेश हुजबंद ने कहा, हम पीडि़ता के साथ न्याय करेंगे और आरोपी के खिलाफ एम मजबूत केस बनाएंगे।
