Saturday, October 18

Uncategorized

मतदान अवश्य करें
Uncategorized, गंजबासौदा, भोपाल संभाग

मतदान अवश्य करें

गंज बासौदा नगर पालिका के चुनाव दो दिसस्बर २०१४ को आपके अमूल्य मत के साथ सम्पन्न होने जा रहे हैं, जिससे शहर के विकास के स्वरूप की दशा तय होगी। वो अलग बात है कि खडे होने वाले प्रत्याशियों ने बासौदा विकास का अपना कोई ठोस विकास स्वरूप जनता के सामने नहीं रखा है। इतना जरूर कहते सुना गया है की सारे ही उम्मीदवार ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, लगनशील, जुझारू हैं, वो अब समय बताएगा की इनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगनशीलता और ईमानदारी शहर के विकास को कौन सी दिशा देगी। यह स्थानीय चुनाव है, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण चुनाव है। क्योंकि इसमे विकास का सपना आपका स्वयं का होता है, अपके वार्ड और आपके शहर का होता है। चुनाव में बहुत सारे प्रत्याशी खडे होते हैं और वह अपने अपने हिसाब से योग्य भी होते हैं पर यह देखना हमारा कर्तव्य है कि वह व्यक्ति आपके शहर के विकास के लिए कितना योग्य है, क्या उसकी छवि इसक...
पांच बार सांसद रहे 90 साल के बागुन सुंबई और 60 बीवियों के पति
Uncategorized

पांच बार सांसद रहे 90 साल के बागुन सुंबई और 60 बीवियों के पति

रांची। पांच बार सांसद रहे इस 90 साल के बुजुर्ग की शख्सियत में अजूबे ही अजूबे हैं। कपड़ा पहनने के स्टाइल से लेकर बीवियों की संख्या तक जितने तह में जाएंगे उतनी ही नई नई बातें चौंकाएंगी। कपड़े के नाम पर शरीर के निचले भाग में सिर्फ धोती लपेटकर रहने वाले इस राजनेता के नजदीकी लोग बताते हैं कि इन्होंने अब तक करीब 60 शादियां की हैं। शक की गुंजाइश इसलिए भी नहीं है क्योंकि जब भी सीधे इनसे पूछा गया तो इन्होंने जवाब दिया, खुद पता लगा लीजिए न। इस आदिवसी नेता का नाम है बागुन सुंबई। 24 फरवरी 1924 को झारखंड के कोल्हान इलाके में एक हो आदिवासी परिवार में पैदा हुए। युवावस्था से ही राजनीति में आ गए। आजादी के बाद ऐसी किस्मत चमकी कि अब तक पांच बार सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं, अलग सरकारों में मंत्री और विभिन्न सरकारी समितियों के प्रमुख के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाई। लेकिन इन सबसे अलग इनका निजी जीवन काफी चर्...
अटलजी को दिग्विजय सिंह भी मानते थे गुरू
Uncategorized

अटलजी को दिग्विजय सिंह भी मानते थे गुरू

नईदिल्ली। आजकल अटल बिहारी वाजपेयी के राजधम्र की बहुत चर्चा होती है। होनी भी चाहिए क्योंकि राजधर्म का पालन किए बिना राजकाज नहीं चल सकता। किंतु वर्तमान में भारतीय राजनीति जिस दौर से गुजर रही है उसमें एक और धर्म अत्यंत महत्वपूर्ण बन चुका है और वह है गठबंधन धर्म। अटलजी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें गठबंधन धर्म का प्रमाणिकता से पालन करने वाले पुरोधा के रूप में याद करना ही भारतीय राजनीति के इस भीष्म पितामह के लिए सच्ची शुभकामनाएं होगी। उनके मुरीद हर दल में रहे। यहां तक कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उन्हें गुरूजी कहा करते थे और ममता बनर्जी को तो उनके खिलाफ कुछ सुनना बर्दाश्त नहीं था। एक बार जब अटलजी को राजग नेता के तौर पर हटाने की अनौपचारिक पहल हुई तो इसका सबसे ज्यादा विरोध ममता ने ही किया था। यह सच है कि अटलजी गठबंधन सरकारों के जनक नहीं हैं। देश में पहले भी गठबंधन सरकारें चली हैं और वर्त...
Uncategorized, भोपाल संभाग

निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल को दिखाई हरी झंडी, सिर्फ एक कॉल पर पहुंचेगी महिला पुलिस

भोपाल। स्कूल-कॉलेज, पार्क या सिकी बस में मनचलों की फब्तियों से बचने के लिए आप निर्भया को फोन लगा सकती हैं। राजधानी में पहली बार महिला अपराधों पर लगाम कसने के मकसद से निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल का शुभारंभ किया है। आपकी अपील सुनते ही अपने स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। बीते साल 16 दिसंबर को चलती बस में छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना से साल भर बाद निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल की शुरूआत की गई है। आईजी संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। मकसद यह है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम और जागरूकता के लिए प्रमुख सेवा के तौर पर इसे शुरू किया गया है। निर्भया मोबाइल में एक महिला सब इंस्पेक्टर, एक महिला और चार महिला आरक्षक दिनभर पेट्रोलिंग करेंगी। इस दौरान शहर के किसी भी कोने में महिलाओं के साथ ...