Tuesday, September 23

निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल को दिखाई हरी झंडी, सिर्फ एक कॉल पर पहुंचेगी महिला पुलिस

5598_20

भोपाल। स्कूल-कॉलेज, पार्क या सिकी बस में मनचलों की फब्तियों से बचने के लिए आप निर्भया को फोन लगा सकती हैं। राजधानी में पहली बार महिला अपराधों पर लगाम कसने के मकसद से निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल का शुभारंभ किया है। आपकी अपील सुनते ही अपने स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
बीते साल 16 दिसंबर को चलती बस में छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना से साल भर बाद निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल की शुरूआत की गई है। आईजी संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। मकसद यह है कि शहर में

महिलाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम और जागरूकता के लिए प्रमुख सेवा के तौर पर इसे शुरू किया गया है।
निर्भया मोबाइल में एक महिला सब इंस्पेक्टर, एक महिला और चार महिला आरक्षक दिनभर पेट्रोलिंग करेंगी। इस दौरान शहर के किसी भी कोने में महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलते ही निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल मैके पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। शुभारंभ मौके पर डीआईजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी साउथ टी अमोंग्ला के अलावा अन्य पुलिस अफसर भी मौजूद थे।
स्टाफ कम, इसलिए अभी सिर्फ एक यूनिट:- निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल के लिए फिलहाल एक ही यूनिट शुरू की गई है। नए और पुराने शहर के लिए अलग-अलग यूनिट शुरू की जानी थी। बताया जा रहा है कि राजधानी में महिला स्टाफ की कमी के कारण फिलहाल दूसरी यूनिट शुरू नहीं की जा सकी है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल की यूनिट को जल्दबाजी में शुरू किया गया है। इसके लिए सरकार ने पहले ही बजट जारी कर दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट के लैप्स होने की संभावनाएं बढ़ गईं थीं।
इन नंबरों पर कर सकती हैं कॉल
पेट्रोलिंग मोबाइल का प्रभारी सब इंस्पेक्टर नमिता साहू को बनाया गया है। ऐसी किसी भी घटना की शिकार होती हैं तो आप उनके मोबाइल फोन नंबर 094251-557

77 या 094799-90594 पर कॉल कर सकती हैं। इसके अलावा महिला थाना के लैंड लाइन नंबर 0755-2677393, 2443860 या पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल के लैंडलाइन नंबर 0755-2555922, 2555933 पर भी सूचना दी जा सकती है।