Monday, September 22

Tag: betwaanchal news basoda

पहाड़ों की खूबसूरती को निहारने के लिए ये हैं बेस्ट ट्वॉय ट्रेन्स
Uncategorized, गंजबासौदा, देश विदेश, राजधानी समाचार, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध

पहाड़ों की खूबसूरती को निहारने के लिए ये हैं बेस्ट ट्वॉय ट्रेन्स

  पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच यह बेहद सुहाना सफर है। यह भी विश्व धरोहर है। इस रूट पर ट्रेन महज 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। 83 किलोमीटर के इस सफर में 503 ब्रिज और 14 स्टेशन पड़ते हैं।courtesy bhaskar भारत में कुछ हिल स्टेशन्स पर ट्वॉय ट्रेनें चलाई जाती हैं। इसका उद्देश्य है कि पर्यटक धीमी गति से सफर करते हुए पर्वतीय इलाकों की प्राकृतिक खूबसूरती को निहार सकें। आज हम आपको इंडिया की कुछ ऐसी ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं। 1-कालका-शिमला रेलवे 24 जुलाई, 2008 को यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर घोषित किया गया। 96 किलोमीटर का यह सफर 5-6 घंटे में पूरा होता है। इस रूट पर 103 सुरंगें, 869 पुल और 919 घुमाव आते हैं। इनमें से सबसे तीखे मोड़ पर ट्रेन 48 डिग्री तक घूमती है।...
एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगा अमेरिका, ओबामा की भारत यात्रा पर
Uncategorized, देश विदेश, विविध

एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगा अमेरिका, ओबामा की भारत यात्रा पर

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब पिछली बार भारत आए थे, तो उनकी इस यात्रा पर अमेरिका ने करीब 1000 करोड़ रुपए (200 मिलियन डॉलर) खर्च किए थे। माना जा रहा है कि इस बार ओबामा की भारत यात्रा के दौरान यह खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इसके लिए फिलहाल अनुमान ही लगाए जा सकते हैं। हालांकि, ओबामा के साथ पिछली भारत यात्रा के दौरान आए काफिले और इस बार आ रहे काफिले में काफी फर्क है। जानकार मान रहे हैं कि सुरक्षा इंतजामों पर खर्च कई गुना ज्यादा होगा। ओबामा की सुरक्षा में लगी ‘डॉग ऑफिसर्स’ स्क्वॉड भारत पहुंच गई है। इसे इलीट k-9  कहा जाता है।courtesy bhaskar  ...
सिरोंज-शहर में डाली जा रही नई पाइप लाइन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

सिरोंज-शहर में डाली जा रही नई पाइप लाइन

सिरोंज| शहरके छतरी चौराहे से रोहिलपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर नपा द्वारा नई पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन विस्तार का यह काम तेज गति से किया जा रहा है। नपा द्वारा शहर के भवानी नगर, लिंक रोड तथा छतरी चौराहा क्षेत्र में रोहिलपुरा मार्ग पर लगे ट्यूबवेल के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाती है। इस क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व सीमेंट की पाइप लाइन डाली गई थी। कुछ समय पूर्व यह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते काफी मात्रा में पानी का अपव्यय हो रहा था। नपा प्रबंधन द्वारा इस क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलकर इस इलाके में अब नई पाइप लाइन डाली जा रही है। ट्यूबवेल से शुरू हुई इस पाइप लाइन को छतरी चौराहे की मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए नपा द्वारा सड़क की खुदाई करवाई गई है। इस वजह से स्थानीय दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है पखवाड़े भर पहले ही...
अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, विदिशा, सिरोंज

संदीप सोनी की हत्या के आरोपी से रिवाल्वर जब्त

गंजबासौदा| बरेठरोड निवासी संदीप सोनी की हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर पुलिस ने की है। नगर निरीक्षक सुदामा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आरोपी शानू शर्मा के कब्जे से जब्त यह रिवाल्वर उसने जिस व्यक्ति से खरीदना बताया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नगर में अभी भी बड़ी तादाद में बाहर से कट्टे और रिवाल्वर रहे हैं। शहर हथियारों की मंडी बनता जा रहा है। पिछले चार सालों के दरम्यान जितनी भी हत्याओं की घटनाऐं हुई उनमें अधिकांश मामलों में रिवाल्वर या कट्टे का उपयोग किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।...