Saturday, November 8

Tag: basoda

ये कैसी आरक्षण प्रक्रिया?चनावी आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल
गंजबासौदा, भोपाल संभाग, विदिशा

ये कैसी आरक्षण प्रक्रिया?चनावी आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल

बासौदा। नगर पालिका चुनाव संपन्न हो गए ओैर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई पर इन दोनों की चनावों में चुनाव प्रक्रिया पर प्रशन चिन्ह दिखाई दे रहे है। निष्पक्ष चुनाव का दावा करने वाला चुनाव आयोग कि आरक्षण प्रक्रिया की निष्पक्षता दिखाई नहीं दे रही है। तो चुनाव निष्पक्ष कैसे संभव है। नगर पालिका में आरक्षण का जो क्रम अपनाया गया है वह कहीं न कहीं अपनी निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। क्योंकि एक साधारण भाषा में यदि समझा जाऐ तो पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य पुरूष हुआ , दूसरा सामान्य महिला, तीसरा पिछड़ा पुरूष और इस बार नियमानुसार पिछड़ा वर्ग महिला होना चाहिए था तो सामान्य महिला सीट होकर चुनाव संपन्न करा दिए गए। इसी अब पंचायत चनाव आरक्षण की बात करें तो गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष सीट वर्ष 2009 में पिछडा़ वर्ग महिला थी और इस बार भी पिछड़ा वर्ग महिला कर दी गई। इसी तरह पंचायत के वार्डों में भी आरक्षण...
मोदी जी और मन की बात…………….
देश विदेश, संपादकीय

मोदी जी और मन की बात…………….

आज आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से नशा मुक्त भारत बनाने की बात कही। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलकर देश निर्माण में अपनी मेहती भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया। नशे के दुष्परिणामों पर भी जोर दिया। इसके साथ ही देश की तमाम उन हस्तियों को भी ïआगे आकर नशा मुक्ति के लिए प्रेरणादायक कार्य करने के लिए अह्ï़वान किया । फिल्मी सितारों, सामाजिक क्षेत्र के लोगों, सोशल मीडिया के लोगों और साधु संतों को भी इस गंभीर समस्या के लिए आगे आने के लिए आमंत्रित किया। इतना ही नहीं अपने मन की बात में श्री मोदी जी ने अपने हाल ही के अनुभव बांटते हुए उन दृष्टिहीन क्रिकेट खेलने वाले बच्चों की खूब प्रशंसा की साथ ही जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम की मुंबई की टीम पर विजय को भी याद किया। साथ ही देश के लोगो से आग्रह किया कि एक बार वे पूर...
कितना सफल होगा मोदी का कश्मीर मिशन
देश विदेश, संपादकीय

कितना सफल होगा मोदी का कश्मीर मिशन

देश के प्रधानमंत्री एक के बाद एक चुनावी कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं और राज्यों में भाजपा की सरकार बिठाते जा रहे हैं । यह सब एक सपना सा लगता है क्योंकि जहां भाजपा केन्द्र में बैठने के लिए कबसे संघर्षरत थी पर उसे सफलता प्राप्त नहीं हो रही थी। पर मोदी के जादू के चलते केन्द्र में अपनी सरकार तो बैठायी ही साथ में पूर्ण बहूमत भी दिला दिया । इससे राष्ट्र में एक विश्वास का माहौल भी बनता दिखाई देने लगा जिसकी कई वर्षों से आवश्यकता थी। आज झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं मोदी अपनी पूरी ताकत के साथ दोनों ही राज्यों में प्रचार में जुटे हुए हैं। लाखों की तादाद में जमा होती भीड कितना मतों में परिवर्तित हो पाएगी यह तो परिणाम आने के बाद पता चल सकेगा पर इतना जरूर है की मोदी के जादू के चलते लोगों में मोदी के प्रति एक विशेष लगाव देखा जा रहा है। क्योंकि उनका आत्मविश्वास जनता को खूब पस...
नेताजी को कमजोर न आंकें
गंजबासौदा, विदिशा

नेताजी को कमजोर न आंकें

गंज बासौदा हाल ही में हुए नगर पालिका चुनावों में अध्यक्ष का परिणाम भले ही भाजपा के खाते में गया हो पर कांग्रेस के भी ११ पार्षद चुनकर नगर पालिका में पहुंचे हैं जो भाजपा से दो अधिक हैं। २४ वार्डों की परिषद में से भाजपा के खाते में सिर्फ ९ ही पार्षद आ सके जो बडा ही विचारणाीय है क्योंकि जिस तरह से भाजपा के संगठन के लोग मेहनत कर रहे थे उससे मात्र ९ पार्षद आना प्रश्न चिन्ह खडा करता है। जबकि कांग्रेस की ओर से सिर्फ वर्तमान विधायक निशंक जैन ही मेहनत करने में लगे थे और कांगे्रस के बागी तेनगुरिया और सावित्री त्रिवेदी भी निशंक जैन के लिए चुनौती बनी हुईं थीं ऐसे में ११ पार्षद आना भी कोई कम उपलब्धि नहीं है। सत्ता और संगठन का गठजोड होने के बाद भी भाजपा वार्ड हारती है तो यह भी बडा सवाल है। जिसमें ४ प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनकर पहुंचे हैं । वो अलग बात है कि वह निर्दलीय किसकी गोदी में बैठते हैं। इस...
शिवराज का जादू चला
गंजबासौदा, भोपाल संभाग

शिवराज का जादू चला

गंज बासौदा नगर पालिका चुनावों में आखिरकार शिवराजसिहं चौहान का जादू चल ही गया। विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पडा था। इसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण चुनाव था क्योंकि वर्तमान विधायक कांग्रेस का हाने के कारण कहीं न कहीं उसका प्रभाव दिखाई दे रहा था। पर जिस तरह से भाजपा ने अपने विदिशा के नेतागणो को गंजबासौदा में उतारा उससे साफ लगने लगा की अब यह प्रतिष्ठा का चुनाव हो गया है। नगर पालिका चुनाव में भाजपा को १९६३९ मत प्राप्त हुए, कांग्रेस को १३१२१, तेनगुरिया को २९८१, नल को ६४४ और नोटा में ३५९ वोट पडे इस तरह वार्डों में भी भाजपा को ९ वार्ड कांग्रेस को ११ और ४ निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए।...
उचित नहीं है संसद में हंगामा
देश विदेश, संपादकीय

उचित नहीं है संसद में हंगामा

देश के नेता कितने गैर जिम्मेदार हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संसद में देश निर्माण के जिन गंभीर मुद्दों को लेकर बहस करनी चाहिए वहां पर उन मुद्दों को तो छोड किस मंत्री ने क्या कहा, किस विधायक ने क्या कहा ऐसे मुद्दों पर संसद का समय बर्बाद करके जनता के पैसे का दुरूपयोग तो करते ही हैं साथ ही समय बर्बाद करते हैं। यह सही है कि सांसद,मंत्री, विधायक जो भी उच्च पदों पर हैं उनको अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए किसी के भी खिलाफ अब्शब्दों का प्रया ेग नहीं करना चाहिए। क्योंकि देश की जनता के साथ पूरा विश्व उनके शब्दों पर निगाह रखे रहता है। ऐसे में उनका दायित्व बनता है कि अपने आप को आर्दश प्रस्तुत करते हुए अच्छा बरताव करें। पर जिस तरह से देश के नेता छोटी छोटी बातों को लेकर संसद का समय बर्बाद करते है उससे एक अच्छे देश की कल्पना करना मुश्किल है क्योंकि जिस संसद में देश के लिए अच्छे कानून, अच्...
उम्मीदों की नगर पालिका
गंजबासौदा

उम्मीदों की नगर पालिका

  गंजबासौदा नगर पालिका चुनाव में सभी पार्टीयां अपनी अपनी बात रख रहीं हैं। कोई सुषमा जी को आदर्श बता रहा है, तो कोई निशंक नेताजी को, तो निर्दलीय प्रत्याशीयों के पास अपना ठोस आधार काम का है। वो अपने काम को बता रहे हैं। पर बासौदा की जनता क्या सोचती है यह पता नहीं । पर मतदान करने से पहले इतना विचार जरूर करें क्या खडे किए गए प्रत्याशी आपकी अपेक्षाओं पर खरे उतर पाऐंगें ? क्या बासौदा के विकास में इसके पहले उन्होंने पहले कोई योगदान दिया है? क्या उनके उपर किसी प्रकार के आरोप निहित तो नहीं है? क्या उनकी छवि विकास पुरूष की है? क्या समाज के लोग उनके और उनके परिवार के व्यवहार से संतुष्ट हैं? क्या वह आपके शहर को अपने पास से कुछ देने की स्थिति में है? क्योंकि भावना में किया गया मतदान हमें पांच वर्ष तक रूलाता रहेगा । सडकों पर धूल उडती रहेंगी, गलियों में गढडे बने रहेंगें, शिकायत करने पर भी शिकायत...
फ ायर ब्रिगेड क्या करेगी।
गंजबासौदा

फ ायर ब्रिगेड क्या करेगी।

गंज बासौदा जब स्वयं ने शहर को बारूद का ढेर बना दिया हो तो फ ायर ब्रिगेड क्या करेगी। जब भी शहर में घटना घटती है तो आरोपों का दौर चालू हो जाता है। धरना प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं और जैसे जैसे समय निकलता जाता है तो चोर चोर मौसेरे भाई आपस में गले मिलते नजर आते हैं। जो व्यापारी बात बात में शहर को बंद करते नजर आते हैं वो यह बताने की स्थिति में हेंँ क्या कि प्रशासन के नियमों को वह कितना पालन करते हैं। बीडी , सिगरेट, कपडा, माचिस, टायर, वारदान,तेल,आरा मशीने, पटाखे जैंसी ज्वलनशील वस्तुओं के गोदाम घरों के नीचे तलघरों में बना रखे हैं, एक तीली से पूरा शहर भस्म होने की स्थिति में हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नगर पालिका का दायित्व है कि वह नगर की सुरक्षा करे उसमें कोताही के लिए माफ नहीं किया जा सकता। पर यह भी कडवा सच है कि जिस तरह से व्यापारी नियमों की धज्जियां उडाकर शहर में माहौल बनाते हैं...
डॉ तेनगुरिया बिगाड सकते हैं समीकरण
गंजबासौदा

डॉ तेनगुरिया बिगाड सकते हैं समीकरण

गंजबासौदा नगर पालिका चुनाव में पूर्व विधायक डॉ रामनारायण तेनगुरिया की पत्नि श्रीमति मंगला तेनगुरिया के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खडे होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही समीकरण बिगडते दिखाई देने लगे है। डॉ रामनारायण तेनगुरिया को कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका के लिए अपनी पत्नि का टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड दी और मंगला तेनगुरिया को निर्दलीय के रूप चुनाव में खडा करके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं की वह अब बासौदा के दोनों ही पार्टीयों के समीकरण बिगाडेंगें आपको बतादें की डाँ रामनारायण तेनगुरिया विधायक रहते हुए शहर के कई विकासों में अपनी मेहती भूमिका अदा की है स्वयं की कठोर प्रशासक की छवि का प्रभाव जनमानस में बना हुआ है जो नगर पालिका चुनाव में संजीवनी का काम कर सकता हैै।...