Monday, September 22

कितना सफल होगा मोदी का कश्मीर मिशन

modi, betwaanchal, basoda,bhopal
modi, betwaanchal, basoda,bhopal

देश के प्रधानमंत्री एक के बाद एक चुनावी कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं और राज्यों में भाजपा की सरकार बिठाते जा रहे हैं । यह सब एक सपना सा लगता है क्योंकि जहां भाजपा केन्द्र में बैठने के लिए कबसे संघर्षरत थी पर उसे सफलता प्राप्त नहीं हो रही थी। पर मोदी के जादू के चलते केन्द्र में अपनी सरकार तो बैठायी ही साथ में पूर्ण बहूमत भी दिला दिया । इससे राष्ट्र में एक विश्वास का माहौल भी बनता दिखाई देने लगा जिसकी कई वर्षों से आवश्यकता थी। आज झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं मोदी अपनी पूरी ताकत के साथ दोनों ही राज्यों में प्रचार में जुटे हुए हैं।
लाखों की तादाद में जमा होती भीड कितना मतों में परिवर्तित हो पाएगी यह तो परिणाम आने के बाद पता चल सकेगा पर इतना जरूर है की मोदी के जादू के चलते लोगों में मोदी के प्रति एक विशेष लगाव देखा जा रहा है। क्योंकि उनका आत्मविश्वास जनता को खूब पसंद आता है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से मोदी की रैलियों में लोग आ रहे हैं उससे लगता है की जम्मू कश्मीर में भी लोग मोदी के प्रति आकर्षित हैं। पर यह वोटों में कितना बदल पाऐंगे यह भी एक बडा प्रश्र है क्योंकि वहां अभी तक भाजपा की सरकार नहीं बनी है और यदि मोदी सरकार बनाने में कामयाब होते हैं तो यह मानना की यह एक नए अध्याय की शुरूआत है।