श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षा एवं विश्वास के वातावरण की बहाली के बीच श्री अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन का असर अब पर्यटन पर भी नजर आने लगा है। नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज में छह अगस्त से दो दिवसीय गुरेज महोत्सव होगा। इसमें गुरेज की शीना संस्कृति से लोगों को अवगत होने का अवसर भी मिलेगा। बता दें कि कुछ वर्षों से कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा है, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में पर्यटकों की आमद ठप हो गई थी। प्रशासन ने भी गुरेज, बंगस, लोलाब समेत 50 से ज्यादा पर्यटनस्थल बंद कर दिए थे। सभी पर्यटनस्थलों का सुरक्षा आडिट किया। विभिन्न राज्यों में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद-संपर्क बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से फिर घाटी में पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया। पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है।