Saturday, October 18

अब MP सरकार खरीदेगी गाय का दूध, पशुपालकों को मिलेगा 10 लाख तक का फायदा

 CM मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य साल 2028 तक मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाना है। इसका सीधा फायदा पशुपालकों को मिलेगा। जानें कैसे ले सकते है इस योजना का फायदा।

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। अब गाय का दूध भी सरकार द्वारा खरीदा जाएगा और किसानों को 10 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य साल 2028 तक मध्य प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ (Milk Capital) बनाना है। अब तक प्रदेश में डेयरी के तहत भैंस का दूध खरीदा जा रहा था, लेकिन अब गाय का दूध भी इसमें शामिल किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि दूध की कीमतें ज्यादा तय की जाएंगी ताकि किसानों और पशुपालकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल सके।

 

किसानों के लिए 10 लाख तक प्रोत्साहन राशि

इस घोषणा के साथ ही सरकार ने किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा दिया है। गाय खरीदने और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 10 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह अनुदान सीधा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पशुपालन के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने का काम करेगा।