Sunday, October 19

1852 अंको की गिरावट के साथ शुरू हुआ बाजार

मुंबई | कोरोनावायरस का कहर बाजार पर भी पड़ रहा हैं शुरूरआती कारोबार में सेंसेक्स 1809.08 अंक गिरकर 27,060.43 पर आ गया। निफ्टी 530.55 पॉइंट के नुकसान के साथ 7948.40 पर आ गया। भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.30% गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, एशियाई बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है। 27 दिसंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी 8,000 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के दौरान यह 576 पॉइंट गिरकर 7,832.95 तक आ गया।