
मुंबई | बंद होने की कगार पर खड़ी यस बैंक और दुनिया भर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोनावायरस का असर शेयर मार्केट में भी देखने को मिल रहा हैं | शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, लेकिन जैसे ही खबर आई कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, सेंसेक्स की गिरावट 2100 अंक पहुंच गई। यह पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट रही। दिन में 1.00 बजे सेंसेक्स 2105 अंकों की गिरावट के साथ 35,511 पर रहा। वहीं निफ्टी में 565 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 10,403 पर रहा। इसके चंद मिनट बाद यानी 1.32 बजे शेयर बाजार 2450 अंक गिर गया। यह 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट रही।