जनता कर्फ्यू का एक साल:वैक्सीन आने के बाद देश में बढ़ी लापरवाही, 11 फरवरी के बाद देश में रोज आने वाले केस 368% बढ़े
आज 22 मार्च है। आज से ठीक एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू लगा। ये लॉकडाउन का ट्रायल था। ट्रायल सफल रहा और 25 मार्च से कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच देश में लॉकडाउन लगना शुरू हुआ। कोरोना फिर भी बढ़ता रहा। एक से दूसरा, दूसरे से तीसरा और तीसरे से चौथा लॉकडाउन लगा।
फिर शुरू हुआ अनलॉक का दौर। इन सब के बीच कोरोना बढ़ता गया। सितंबर तक ये रफ्तार बढ़ती रही। अक्टूबर आया तो कहा गया- अब तो मौसम बदलना शुरू होगा तो ये आंकड़े और बढ़ेंगे, लेकिन हुआ उल्टा। कोरोना के मामले घटने लगे।
इस साल जनवरी में देश में वैक्सीन भी आ गई। फिर क्या था… हम और लापरवाह हो गए। हमें लगा कि अब तो सब ठीक है, लेकिन एक बार फिर हमारी सोच के उलट कोरोना ने पलटी मारी है। इस साल 11 फरवरी के बाद देश में कोरोना के मामले रोज बढ़ने शुरू हो गए, जो पिछले साल नवंबर के बाद लगातार घट रहे थे।
11 फरव...