राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नामांकन दाखिल करेंगे
विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नई दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा को आगामी चुनावों के लिए 21 जून को एक बैठक में संयुक्त विपक्ष में सर्वसम्मति के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। 84 वर्षीय नेता सोमवार सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, NCP चीफ शरद पवार सहित विपक्षी दल के कई नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने भी शुक्रवार 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था।
संविधान और लोकतंत्र खतरे में : सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने नामांकन से पहले कहा कि यह चुनाव अधिनायकवादी नीतियों के खिलाफ है। हमें सब को मिलकर इस देश की रक्षा के लिए आगे...










