एमपी के 69 सीएम राइज स्कूलों का एक साथ भूमिपूजन, जानिए क्यों खास हैं यह स्कूल
इंदौर। मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का एक बड़ा प्रोजेक्ट शनिवार से शुरू हो गया। प्रदेश के 59 सीएम राइज स्कूलों (CM Rise School) का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। मुख्य आयोजन इंदौर के अहिल्या आश्रम स्कूल में हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के 69 स्कूल भी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी भी मौजूद थीं।
मध्यप्रदेश में 69 स्कूलों का भूमिपूजन शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। मुख्य आयोजन इंदौर के अहिल्या आश्रम में हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के बाकी स्कूल भी वर्चुअल रूप से जुड़े। इनका भी वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
राजधानी भोपाल के बनखेड़ी हायर सेकंडरी स्कूल, कमला नेहरू और राज्य के सीएम राइज स्कूल भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं। जिन...










