Tuesday, September 23

आज 345 करोड़ रुपए बांटेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान आज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानप्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवार को 345 करोड़ 59 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित करेंगे।

रायसेन. आज नगर के दशहरा मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानप्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवार को 345 करोड़ 59 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित करेंगे। इनमें रायसेन जिले के 194 पंजीकृत श्रमिकों को 4.48 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जाएगी। अंतरित होने वाली राशि में 14298 श्रमिक परिवार को 310 करोड़ 40 लाख रुपए और निर्माण श्रमिकों के 1650 परिवार को 35 करोड़ 19 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पांच जिलों के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायसेन पहुंचेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिले के प्रभारी अरङ्क्षवद भदौरिया, श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रदेश में प्रसारण होगा। चयनित उत्तम श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री 13279.79 लाख रुपए लागत के 11 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 2178.48 लाख रुपए की लागत के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

ऐसा होगा आवागमन
-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने शहर में आवागमन के लिए मार्ग डायवर्ट किए हैं साथ ही पार्किंग के लिए जगह तय की हैं।
-सागर से भोपाल को जाने वाले भारी वाहनों (यात्री वाहनों को छोड़कर) को चौकी नकतरा से सुल्तानपुर होते हुए भोपाल के लिए निकाला जाएगा।
-सागर रोड से विदिशा की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों को होमगार्ड कार्यालय से होते हुए मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
-भोपाल से सागर जाने वाले भारी वाहनों को गोपालपुर, सांची, विदिशा होते हुए सागर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
-आपातकालीन डूयूटि में लगे वाहन जैसे एंबुलेंस, दमकल आदि के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

यहां होगी पार्किंग
-सामुदायिक भवन के के पास रोड के बगल में केवल चार पहिया वाहनो की पार्किंग रहेगी।
-स्टेडियम के सामने स्थित सब्जी मंडी प्रांगण में केवल चार पहिया वाहनो की पार्किग की जाएगी।
-कृषि उपज मंडी में भोपाल और विदिशा की ओर से आने वाली बसें, चार पहिया वाहन दो पहिया वाहनो की एवं सागर तरफ रोड से आने वाली बसों की पार्किग भी की जाएगी।
-वन परिसर सागर रोड पर सागर की तरफ से आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो की पार्किग रहेगी।
-कन्या शाला स्कूल मैदान में सागर की तरफ से आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो की पार्किग रहेगी।
-गर्ल कॉलेज एवं कृषि कार्यालय के सामने केवल दो पहिया वाहनो की पार्किग की जाएगी।