कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर ली है। आज दिल्ली में वोटों की गिनती के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। खड़गे की जीत के साथ ही अब कांग्रेस में खड़गे राज की शुरुआत हो गई है। 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष मिला है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। वोटों की गिनती आज हुई। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। जबकि शशि थरूर मात्र 1072 वोट ही हासिल कर सके। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 9385 वोट पड़े थे। जिसमें से 416 वोट अमान्य करार दिए गए। खड़गे को 7897 वोट के साथ मिली बड़ी जीत मिली। जबकि शशि थरूर ने 1072 कांग्रेस डेलीगेट्स का सर्मथन हासिल किया।
24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर गया अध्यक्ष पद
उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस में 22 साल बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार गांधी परिवार की तरफ से किसी के भी अध्यक्ष बनने से मना करने पर वोटिंग को लेकर बात उठी।
137 साल में छठी बार हुआ अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक साल 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। कांग्रेस के करीब 9900 डेलीगेट्स पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान किया है। कांग्रेस मुख्यालय सहित करीब 68 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की गई।