Tuesday, November 4

शिक्षा-ज्ञान

बच्चों की बल्ले-बल्ले ! आज से शुरु हो गई गर्मी की छुट्टियां, इस तारीख से खुलेंगे स्कूल
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बच्चों की बल्ले-बल्ले ! आज से शुरु हो गई गर्मी की छुट्टियां, इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक मई से गर्मियों की छुट्यिां शुरू रही हैं। मंगलवार को स्कूलों में कक्षाओं का आखिरी दिन था। विद्यार्थियों के लिए डेढ़ महीने के लिए स्कूल बंद हो गए। निजी और सरकारी स्कूलों में एक अप्रेल से नया शिक्षण सत्र शुरू किया गया था। सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 1 मई से 15 जून और शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक कई एक्टिविटी यहां पर कराई जानी थी। पूरे माह कक्षाएं लगने के बाद गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई। आखिरी दिन अधिकांश स्कूलों में उपस्थिति बहुत कम रही। छुट्टी के दौरान बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क भी दिए गए हैं। भीषण गर्मी से मिलेगी राहत गर्मी के तीखे होते जा रहे तेवरों के चलते स्कूल बंद करने के लिए मांग उठने लगी थी। कई अभिभावकों और संगठन...
आपका वोट आपकी आवाज है, रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान : पीएम मोदी व अमित शाह, जेपी नड्डा की अपील
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

आपका वोट आपकी आवाज है, रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान : पीएम मोदी व अमित शाह, जेपी नड्डा की अपील

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत देश के 13 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने खासतौर से युवा और महिला मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया है। वही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों से स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने मित्रों एवं परिजनों को भी मतदान करने के लिए उत्साहित करने की अपील की है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र : पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर मतदाताओं से वोट अवश्य करने का आग्...
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, स्कूल भर्ती घोटाले की CBI करेगी जांच, HC का आदेश
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हादसा

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, स्कूल भर्ती घोटाले की CBI करेगी जांच, HC का आदेश

दूसरे चरण के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए सरकार के जरिए प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 2016 स्टेट-लेवल टेस्ट के माध्यम से भर्ती हुए टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। साथ की कोर्ट ने स्कूल भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का आदेश भी दिया है। बता दें कि राज्य में 2016 में हुई स्कूल भर्तियों में अनियमितता देखने को मिली थी। इसके बाद याचिकाओं ने अपीलें दायर कर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। शीर्ष अदालत के आदेश पर स्कूल जॉब स्कैम केस की जांच कर रही सीबीआई ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) में पदों पर रहे कुछ बड़े पदाधिकारियों को गिरफ्तार भी किया था। अब इस केस में न्यायालय...
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में शुरू हुआ ‘ग्रीन इस्लाम’ आंदोलन
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में शुरू हुआ ‘ग्रीन इस्लाम’ आंदोलन

जकार्ता। दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया (Indonesia) पर्यावरण के प्रति जागरूकता का बीड़ा उठाया है। इंडोनेशिया खुद द्वीपीय देश हैं और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में इस देश ने पर्यावरण को धर्म से जोड़कर ‘ग्रीन इस्लाम’ (Green Islam) नाम से नई मुहिम शुरू की है। हाल में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मौजूद इस्तिकलाल मस्जिद में ग्रैंड इमाम नसरुद्दीन उमर ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मनुष्य के रूप में हमारी सबसे खतरनाक कमी यह है कि हम पृथ्वी को महज एक वस्तु मानते हैं। हम प्रकृति के प्रति जितने लालची होंगे, कयामत का दिन उतनी ही जल्दी जाएगा। रोजाना नमाज़ की तरह पेड़ भी लगाएं उन्होंने कहा कि रमजान (Ramadan) में जैसे मुसलमान रोजा रखते हैं, वैसे ही उन्हें धरती की रक्षा को भी अपना फर्ज बनाना चाहिए। रोजाना नमाज (Namaz) की तरह पेड़ ...
54 साल बाद आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

54 साल बाद आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल 2024 यानी आज लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) पिछले 54 साल से नहीं लगा है। वहीं ज्योतिषविद चैत्र नवरात्रि के मौके पर लगने की वजह से इस सूर्य ग्रहण को खास मान रहे हैं। इस सूर्य ग्रहण को इतना खास क्यों बताया जा रहा है। साथ ही इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू होगा या नहीं। आइए जानते हैं.. क्या होता है सूर्य ग्रहण? सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। ऐसे में सूर्य का प्रकाश सीधे पृथ्वी पर पड़ने की बजाए चंद्रमा पर पड़ता है। चंद्रमा की छाया कुछ समय के लिए पृथ्वी पर सूर्य के प्रकाश को रोक देती है। इसमें पृथ्वी पर दिन में रात जैसी अनुभूति होने लगती है, अंधकार छा जाता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता ह...
शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज, भांजी के स्कूटर पर हुए सवार
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज, भांजी के स्कूटर पर हुए सवार

विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान के अलग अलग अंदाज भी देखने को मिल रहे हैं। पहले शिवराज सिंह चौहान ने पैसेंजर ट्रेन की सवारी की और अब भांजी के साथ स्कूटी की सैर की है। विदिशा जिले के सांची में चुनाव प्रचार पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान से टॉपर छात्रा ने साथ में स्कूटी पर बैठने का आग्रह किया था जिसके बाद शिवराज टॉपर भांजी के साथ उसकी स्कूटी पर बैठे। टॉपर भांजी की स्कूटी पर मामा शिवराज विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चुनाव प्रचार करने के लिए सांची पहुंचे थे। इसी दौरान टॉपर छात्रा कशिश सिंगरानी ने शिवराज सिंह चौहान से स्कूटी पर बैठने का आग्रह किया। बच्चों में मामा शिवराज के नाम से जाने जाने वाले शिवराज सिंह भी भला भांजी को कैसे मना करते और...
भोजशाला में सर्वे का तीसरा दिन, ASI जांच के बीच मुस्लिम पक्ष ने रख दी बड़ी डिमांड
इतिहास की गाथा, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

भोजशाला में सर्वे का तीसरा दिन, ASI जांच के बीच मुस्लिम पक्ष ने रख दी बड़ी डिमांड

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला वर्सेज कमाल मौला मस्जिद में आज आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम द्वारा शुरु किए गए सर्वेक्षण का तीसरा दिन है। पुरातत्व विभाग की टीम रविवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अपने साथ तकनीकी उपकरण लेकर जांच क्षेत्र पहुंची। इस दौरान उनके साथ याचिकाकर्ता आशीष गोयल, भोजशाला मुक्ति संगठन के संयोजक गोपाल शर्मा और मुस्लिम पक्ष से अब्दुल समद मौजूद रहे। इस दौरान जांच शुरु किए जाने से पहले मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि पहले दिन के सर्वे को शून्य घोषित करने के लिए ASI को मेल किया है। कई आपत्तियां समाज की ओर से ASI को मेल की है और मौखिक तौर पर भी बताई हैं। मैं डायरी पेन लेकर आया था। आपत्तियां लिखित में देना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए उन्होंने आपत्तियों को मेल के माध्यम से भेजा गया है। आपत्ती ये है क...
दत्तात्रेय होसबोले ही होंगे RSS के नए महासचिव, अगले 3 वर्षों तक संभालेगें पदभार
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

दत्तात्रेय होसबोले ही होंगे RSS के नए महासचिव, अगले 3 वर्षों तक संभालेगें पदभार

दत्तात्रेय होसबोले को रविवार को अगले 3 वर्षों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह या महासचिव के रूप में फिर से चुना गया। वह मार्च 2021 से महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। सरकार्यवाह के लिए हुए चुनाव में होसबोले के नाम पर मुहर लगी है। पिछली बार 2021 में भी होसबोले ही महासचिव चुने गए थे। बता दें कि हर तीन साल में सरकार्यवाह को लेकर चुनाव होता है। सामान्य भाषा में समझे तो यह किसी भी संगठन के महासचिव का पद होता है। दत्तात्रेय होसबोले दक्षिण भारत के कर्नाटक से आते हैं। वह कन्नड के अलावा हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, तमिळ, मराठी समेत कई भारतीय एवं विदेशी भाषाओं के विद्वान हैं। आरएसएस ने एक्स पर किया ये पोस्ट RSS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि सरकार्यवाह के लिए हुए चुनाव में होसबोले के नाम पर मुहर लगी। पोस्ट में लिखा कि आरएसएस अखिल ...
इस जिले में बंदूक की गोली से होता है होलिका दहन, यह है अजब-गजब होली!
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, सिरोंज

इस जिले में बंदूक की गोली से होता है होलिका दहन, यह है अजब-गजब होली!

होली रंगों का त्योहार है, इसमें अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में होली भी अलग अंदाज में मनाने की परंपरा है। कहीं फूलों की होली होती है कहीं आग पर चलकर होली मनाई जाती है। मध्यप्रदेश के इस जिले में तो होली गोली से शुरू की जाती है। यानी बंदूक की गोली से होली मनाने की परंपरा है। ऐसी ही एक अजब-गजब होली की परंपरा है विदिशा जिले के सिरोंज में। यहां होलकर शासन के समय से अलग अंदाज में होली मनाई जाती है। अन्य जगहों पर भले ही होलिका दहन माचिस या मशाल से होली का दहन किया जाता है, लेकिन सिरोंज में बंदूक की गोली से किया जाता है। बंदूक से होलिका दहन करने का परंपरा बंदूक की गोली से जलने वाली होलिका को शहर के एक मुख्य स्थान पर जलाया जाता है। इस होली का दहन माचिस से नहीं बंदूक से होता है। होलिका दहन के पहले होली की पूजा आचार्य पंडित नलिनीकांत शर्मा द्वारा करवाई जाती है। ह...
CM मोहन यादव के बेटे की रिंग सेरेमनी में डेजर्ट सफारी से एंट्री, पुष्कर में आज शालिनी संग लेंगे फेरे
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

CM मोहन यादव के बेटे की रिंग सेरेमनी में डेजर्ट सफारी से एंट्री, पुष्कर में आज शालिनी संग लेंगे फेरे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की आज अजमेर के पुष्कर में शादी होने वाली है। वैभव यादव आज अरावली की पहाड़ियों के बीच उज्जैन निवासी शालिनी संग ब्याह रचाएंगे। अजमेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की आज अजमेर के पुष्कर में शादी होने वाली है। वैभव यादव आज अरावली की पहाड़ियों के बीच उज्जैन निवासी शालिनी संग ब्याह रचाएंगे। समारोह में वीआईपी सहित कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर में परिवार और रिश्तेदारों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। इसके बाद वैभव और शालिनी सात फेरे लेंगे। शाम को होटल में रिसेप्शन पार्टी होगी। इससे पहले सीएम के बेटे वैभव का विवाह समारोह शुक्रवार को बूढ़ा पुष्कर के समीप पुष्करा रिसोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। मेहंदी व हल्दी की रस्म के बाद रात को म...