विदिशा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने वालों को माला पहनाकर, आरती भी उतरी, फिर महंगाई के खिलाफ लगवाए नारे
विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ लगातार अनोखे प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मोर्चा खोल रखा है। लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान जनता को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नित नए प्रदर्शन पसंद आ रहे हैं, जिससे जनता का समर्थन भी इनको मिलने लगा है ।
पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भी ऐसा ही कुछ अनोखा प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विदिशा सिविल लाइन क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर किया। पेट्रोल पंप पर जो भी ग्राहक पेट्रोल या डीजल अपने वाहनों में भरवाने आया। उसको तिलक लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई।
उसको नारियल दिया फिर उसकी आरती उतारी, फिर उनसे ही भाजपा सरकार और महंगाई के खिलाफ नारे लगवाए। इस दौरान फ्लेक्स अडानी-अम्बानी लिखा चेक जो आम आदमी के नाम काटा गया था, जिसमें 34 रुपए केंद्र सरकार और 32 रुपए राज्य सरकार क...










