दतिया में रक्षा मंत्री:राजनाथ सिंह ने मां पीतांबरा के दर पर टेका माथा; UP के श्रम राज्यमंत्री और झांसी विधायक को गेट पर रोका
                    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीतांबरा माता के दर्शन करने बुधवार को दतिया आए। करीब 28 मिनट तक मंदिर में रहे सिंह ने राष्ट्र रक्षा के लिए 10 मिनट तक स्वस्तिवाचन के साथ मां की पूजा की। सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल मन्नू कोरी और झांसी सदर विधायक रवि शर्मा को मंदिर में अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे पहले वे ग्वालियर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आए।
यहां से हेलिकॉप्टर से झांसी में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव 2021 में तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व पर शामिल होने गए। झांसी से वे कार से दतिया आए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दतिया में राष्ट्र रक्षा का यज्ञ किया। रक्षा मंत्री की अगवानी करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी झांसी गए थे। रक्षा मंत्री और गृहमंत्री मिश्रा माता के दर्शन करने मंदिर के अंदर गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 11 बजक...                
                
            









