बस्तर में मिली मेंढक की एक और नई प्रजाति, पानी में नहीं… पेड़ों पर रहना है पसंद, जानें और क्या है खास?
मनोज साहू/जैव विवधता से भरपूर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मेंढक की नई प्रजाति मिली है। कांगेर घाटी में मिली मेंढक की यह प्रजाति 27 मिमी साइज की है। इस मेंढक की पहचान चिरिक्सेलस साइमस के तौर पर की गई है। सबसे छोटे आकार के इस मेंढक की खोजकर्ता डॉ सुशील दत्ता ने बताया कि इसके मिलने के बाद से बस्तर में मेंढक की 21 प्रजातियां यहां खोजी जा चुकी हैं। पूर्व के शोध में कुल 17 मेंढक बस्तर से ज्ञात थे, जिन्हें डॉ सुशील दत्ता, विभागाध्यक्ष शास्त्र शासकीय पीजी कॉलेज ने रिपोर्ट किया है।
छोटे आकार की चिरिक्सेलस साइमस झाड़ियों में पाया जाता है। यह पानी में प्रजनन करते हैँ और वनस्पत्तियों में अंडे देते हैं। मेंढक अंडों को लार्वा बनने तक सुरक्षित रखने के लिए नम और झागदार घोसलों में रखते हैँ। प्रजनन काल के दौरान चिकचिक की आवाज निकालकर मादा मेंढक को आकर्षित करता है। इस आवाज से ही इस प्रजाति के मेंढक ...










