वीआईपी चोर: फ्लाइट से आता और चोरी करके बेंगलूरू भाग जाता था
गांधीनगर इलाके की पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले वीआईपी चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद नियाज बेंगलुरु के शिवाजी नगर का रहने वाला है और वह कुछ समय पहले गांधीनगर सेंट्रल जेल में ही बंद था। हाल ही में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल के अंदर ही उसने कुछ बदमाशों के साथ मिलकर एक गैंग बना ली।
आरोपी नियाज बेंगलुरु से फ्लाइट का टिकट लेकर भोपाल आता और यहां साथियों से मिलकर गांधीनगर लालघाटी इलाके की कॉलोनी में चोरी करता था। पुलिस से बचने वह मोबाइल फोन नहीं रखता था। लैंडलाइन से जगह बदल-बदल कर साथियों के संपर्क में रहता था। माल का बंटवारा करने के बाद नियाज वापस फ्लाइट से बेंगलुरु चला जाता था। उसके साथियों की मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर मिली सूचनाओं की कड़ी से कड़ी मिलाने के बाद गांधीनगर पुलिस ने सीहोर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
जेल में बनी गैंग
बेंग...










