फिल्म बंद होने के बीच Monalisa का वीडियो आया सामने, वायरल गर्ल बोली- सर बहुत अच्छे हैं वह…
महाकुंभ में अपनी आंखों को लेकर फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जनवरी महीने में वह इतनी फेमस हुईं कि उनको लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया, इसके बाद सनोज मिश्रा पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। बाद में उसी लड़की ने आरोपों से इंकार कर दिया। अब इसी बीचो मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने परिवार और अपने काम को लेकर बोल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक्टिंग करियर से उनसे ज्यादा उनके माता-पिता खुश हैं। साथ ही उन्होंने अपने सर यानी सनोज मिश्रा के बारे में कहा कि वह ऐसे नहीं हैं। हम भी उनके साथ रहकर आए हैं 2 बार…
मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह इंटरव्यू दे रही हैं। वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे...