भिंड में बाढ़ में फंसी युवती की गुहार:रोते हुए वीडियो जारी किया; मेरा गांव टापू पर है, बाढ़ के पानी से घिर गया है… 300 लोग 42 घंटे से फंसे, राशन भी खत्म हो गया, प्लीज हमें बचा लीजिए
                    सिंध नदी में बाढ़ से भिंड जिले के कई गांव डूब चुके हैं। बड़ी आबादी बेघर हो गई है। रौन तहसील के सिंध नदी से 2 से 3 किलोमीटर दूर तक के गांवों में जलभराव हो गया है। ऐसा ही एक गांव मड़वारी है। मड़वारी चारों ओर से पानी से घिर गया है। यहां के 300 लोग मंगलवार शाम 4 बजे से फंसे हुए हैं। 44 घंटे बाद भी मदद नहीं मिल पाई है। यहां की एक युवती प्रियंका गोयल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी जारी कर मदद की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि मेरा गांव टापू पर है। पानी बढ़ रहा है। टापू डूबने लगा है। प्लीज... प्लीज जान बचा लीजिए। यह वीडियो, गुरुवार की सुबह फेसबुक और वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर हुआ। वीडियो प्रशासनिक अफसरों के पास पहुंच गया है।
वीडियो में युवती कह रही है, मेरा नाम प्रियंका गोयल है। मैं मड़वारी, पोस्ट निवसाई थाना रौन की रहने वाली हूं। मेरा गांव टापू पर बसा है। हर ओर पानी आ चुका है। गांव डूबने वाला है कृप...                
                
            









