Tuesday, November 11

हादसा

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 6 की मौत -10 बेहोश, अफरा-तफरी मची, NDRF टीम का इंतजार
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा, हैल्थ

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 6 की मौत -10 बेहोश, अफरा-तफरी मची, NDRF टीम का इंतजार

लुधियाना के एक रिहायशी इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है करीब 10 लोग बेहोश हो गए हैं। कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी दर्ज कराई है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने अपने घरों से बाहर आ गए। लुधियाना ADCP समीर वर्मा ने बताया कि, हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है। 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को स...
24 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 1 युवक की मौत, 20 गंभीर घायल
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, हादसा

24 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 1 युवक की मौत, 20 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां रोजाना सैकड़ों लोग सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों लोग अपनी जान गवा रहे हैं। सड़क हादसे का ताजा मामला सूबे के विदिशा जिले में सामने आया है, जहां 24 यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाली गंजबासौदा तहसील में ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हुई है तो वहीं, 20 लोग गंभीर घायल हुए है। अन्य तीन यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया था, जहां से गंभीर घायलों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर...
जम्मू-कश्मीर में धरती हिली, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

जम्मू-कश्मीर में धरती हिली, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकम्प की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट आया। इतनी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी अपने घरों से बाहर आ गए। यह भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। अब सवाल यह है कि, भूकंप कैसे आता है? भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के...
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की मौत, सडक़ पर मिला शव, समर्थकों ने किया थाने का घेराव
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, हादसा

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की मौत, सडक़ पर मिला शव, समर्थकों ने किया थाने का घेराव

विदिशा. भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की मौत होने से समर्थकों में जमकर आक्रोश छा गया है, वे एकजुट होकर थाने पर पहुंचे और हत्या की आशंका के चलते धरना दे रहे हैं। काफी संख्या में थाने का घेराव करने पहुंचे भीम आर्मी संगठन से जुड़े लोगों को पुलिस प्रशासन समझाने की कोशिश में जुटा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह अहिरवार (35) की शमशाबाद में मौत हो गई है, उनका शव गुरुवार रात को सडक़ किनारे सिरोंज रोड ग्राम डंगरवाड़ा वेयरहाउस के समीप पड़ा हुआ मिला, वहीं पर उनकी बाइक भी पड़ी थी, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें 100 डायल की मदद से अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में शुक्रवार सुबह भीम आर्मी संगठन से जुड़े लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने का घेराव किया, उनका कहना है कि उनकी मौत सडक़ ह...
आग की जगह बरस रहे ओले, 5 की मौत, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा

आग की जगह बरस रहे ओले, 5 की मौत, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

राजगढ़. हर बार जहां अप्रैल माह में आसमान से आग बरसती है, वहीं इस बार आसमान से आग की जगह ओले बरस रहे हैं, जिसके कारण लोगों को गर्मी के मौसम में ठंड का लग रही है, प्रदेश में शुक्रवार देर रात तक बारिश के साथ ओले गिरे, जिसके कारण किसानों को फसल में जमकर नुकसान उठाना पड़ा, मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसलिए आप भी इस मौसम में स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि बार बार गर्मी के बीच बारिश होने से स्वास्थ पर भी विपरित असर पड़ सकता है। इसलिए जहां तक हो सके अभी कूलर और एसी के इस्तेमाल से बचें। इस मौसम में कडक़ रही आकाशीय बिजली के कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की, जहां जमकर ओलावृष्टि होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण ५ लोगों की मौत भी हो चुकी है, मौसम वि...
पहलवानों का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पूछा- बृजभूषण को क्यों बचा रही सरकार?
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

पहलवानों का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पूछा- बृजभूषण को क्यों बचा रही सरकार?

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच छिड़ी आर-पार की लड़ाई में अब एक नया मोड़ आया है। इस दंगल के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद WFI प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का धरना जारी है। देश को पदक दिलाने वाले एथलीट बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। इस बीच शनिवार सुबह पहलवानों के धरने में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची। दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात की। उन्होंने पहलवानों से बातचीत की। उसके बाद उन्हें न्याय का भरोसा दिया। मालूम हो कि पहलवानों के धरने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेट थाने में बृजभूषण शरण पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। WFI प्रेसिडेंट पर पोक्सो एक्ट में भी दर्ज हुई प्राथमिकी कुश्ती महासंघ के अध्यक्...
इंदौर में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

इंदौर में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी

इंदौर. मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में भीषण आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। शहर के बीचों बीच स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से भयंकर धुआं उठने लगा, जिसे देखकर सडक़ पर चल रहे वाहन चालक भी हैरान रह गए, जानकारी मिलने पर दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचने लगी, फिर भी आग भीषण होने और दूसरी पर लगने के कारण आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इंदौर शहर के मालगंज चौराहे पर स्थित एचडीबी बैंक स्थित बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, ये घटना गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे बाद हुई, इस समय बैंक के सभी कर्मचारी घर लौट चुके थे, भीषण आग के कारण निकल रहा धुआं बाहर सडक़ पर निकल रहे लोगों को नजर आने लगा तो उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ा एक के बाद एक मौके पर पहुंची और देर रात ही भीषण आग पर काबु पा लिया गया, प्रारंभिक जांच मे...
मणिपुर में CM के प्रोग्राम से पहले क्यों भड़की हिंसा? आगजनी-तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मणिपुर में CM के प्रोग्राम से पहले क्यों भड़की हिंसा? आगजनी-तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

मणिपुर के हालात बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है। भाजपा विधायकों के इस्तीफे से सियासी भंवर में फंसे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का विरोध अब आम लोग भी करने लगे हैं। लोगों के हिंसक विरोध को देखते हुए प्रशासन को धारा-144 लागू करनी पड़ी है। मामला मणिपुर के चुराचांदपुर का है। जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सभा होनी थी। लेकिन सीएम के प्रोग्राम से पहले बीती रात प्रदर्शनकारियों ने सभा स्थल पर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के न्यू लमका इलाके में एक जिम और खेल सुविधा केंद्र का उद्घाटन करने वाले थे। इससे पहले ही गुरुवार रात करीब 9 बजे प्रदर्शनकारियों ने कुर्सियां तोड़ डालीं और मंच फूंक दिया। सरकार पर चर्चों को गिराने का आरोप स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हिंसा को अंजाम देने वाली भीड़ का नेतृत...
मध्यप्रदेश के बड़े व्यापारियों पर आयकर का छापा, पांच शहरों में दबिश
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मध्यप्रदेश के बड़े व्यापारियों पर आयकर का छापा, पांच शहरों में दबिश

बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के एक बड़े कोयला व्यापारी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। शहडोल सहित मध्यप्रदेश के पांच शहरों के ठिकानों पर अलग-अलग टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। व्यापारियों और उनके परिवार के सदस्यों को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। शहडोल जिले के बुढ़ार क्षेत्र के धनपुरी वार्ड नंबर-1 में रहने वाले कोयला व्यापारी केशर सिंह छाबड़ा और बीपीएस छाबड़ा (सन्नी) के कई बंगलों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। शहडोल के अलावा जबलपुर, भोपाल और इंदौर की टीम ने सभी स्थानों पर दबिश दी है। इसके अलावा सतना और कटनी में भी व्यापारियों के घरों और दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। शहडोल से मिले समाचारों के मुताबिक बुढ़ार में केशर सिंह छाबड़ा के घर 20 सदस्यों की एक टीम दस्तावेज खंगाल रही है। टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए आयकर विभाग की टीम जुटी ...
दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम हमले की धमकी, ईमेल से सूचना मिलते मचा हड़कंप
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम हमले की धमकी, ईमेल से सूचना मिलते मचा हड़कंप

इस वक्त की एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आई है। यहां एक स्कूल को बम हमले की धमकी मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के साथ-साथ फायर स्टेशन के अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे है। मिली जानकारी के अनुसार बम हमले की यह धमकी राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली। धमकी ईमेल के जरिए मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मामले की जांच जारी है। बम हमले की धमकी की खबर मिलते ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अभिभावक स्कूल तक पहुंचे हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने कहा कि धमकी मिली है। फिलहाल छानबीन जारी है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  ...