Tuesday, November 4

राजधानी समाचार

गोहत्या पर मिले मर्डर की सजा:शिव राज
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गोहत्या पर मिले मर्डर की सजा:शिव राज

भोपाल 'जो लोग गोहत्या करते हैं उन्हें वैसी ही सजा मिलनी चाहिए जैसी हत्या के अपराधी को।' यह कहना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। चौहान ने यह बात रविवार को जैन धर्म की एक सभा में कही। उन्होंने कहा,'मध्य प्रदेश में पहले से ही गोहत्या के खिलाफ कानून है। हमें चाहिए कि हम इस कानून को और सख्त बनाएं ताकि गोहत्या करने वालों को वैसी ही सजा मिले जैसी हत्या के अपराधी को मिलती है।' चौहान ने कहा कि एनडीए सरकार को सर्वसम्मति से पूरे देश में गोहत्या पर बैन लगवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गोहत्या के खिलाफ बिल लाए थे लेकिन इसे पारित नहीं कराया जा सका। इस बिल को दोबारा भी लाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि एनडीए सरकार पहले ही कुछ राज्यों में गोहत्या पर प्रतिबंद लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरे देश में गोहत्या पर बैन लगाने के लिए प्...
बुरहानपुर बैल नहीं होने के कारण अब खुद खींचते हैं बैलगाड़ी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बुरहानपुर बैल नहीं होने के कारण अब खुद खींचते हैं बैलगाड़ी

बुरहानपुर. शहर के लालबाग क्षेत्र से लगा दत्त मंदिर चिंचाला इलाका। गरीबों की बस्ती। यहां रहता है नासीर तड़वी का परिवार। घर में मां बजाबी, पत्नी सकवारबी, बेटे रहीम, रज्जाक और बहू सायराबी हैं। पूरा परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा है। गरीबी ने रहीम और रज्जाक को कभी स्कूल नहीं जाने दिया। पेट भरने के लिए परिवार पर करीब 40-50 हजार रुपए का कर्ज हो गया। परिवार के सदस्यों के अलावा घर में दो बैल और गाड़ी थी। इससे माल ढोकर परिवार कुछ रुपए जुटा लेता था। सालभर पहले कर्ज चुकाने के लिए नासीर ने बैल जोड़ी बेच दी। इसके बाद से दोनों बेटे रहीम और रज्जाक खुद बैलगाड़ी खींचकर मंडी में पाला बेचने जा रहे हैं। दोनों रोजाना करीब आठ किमी गाड़ी खींचते हैं। रहीम की शादी हो चुकी है। पत्नी सायराबी मजदूरी के साथ घर के काम भी करती है। पिता और मां भी मजदूरी करते हैं। रहीम और रज्जाक रोजाना किसानों से चने का पाला खरीदकर मं...
पं. मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पं. मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’

नई दिल्ली| स्वाधीनता सेनानी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय को सोमवार को मरणोपरांत भारत र| से सम्मानित किया गया। उनके परिजन ने सम्मान ग्रहण किया। राष्ट्रपति ने अन्य हस्तियों को पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान भी दिए।
उज्जैन एक लाख घरों में भेजी जाएगी पीएनजी
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

उज्जैन एक लाख घरों में भेजी जाएगी पीएनजी

उज्जैन. प्रदेश में अभी पांच हजार से कम घरों में पाइपलाइन से सीधे किचन तक घरेलू गैस पहुंच रही है। अब हमारा लक्ष्य रहेगा कि प्रदेश के 1 लाख घरों तक पीएनजी (पाईप्ड नैचुरल गैस) पहुंचाई जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारी कोशिश इसी तरह लगातार जारी रहेगी। सिंहस्थ 2016 अद‌्भुत और अनूठा होगा, जिसके लिए ग्रीन सिंहस्थ की योजना बनाई गई है। यह बात सोमवार दोपहर नागझिरी के समीप अवंतिका गैस कंपनी के पीएनजी-सीएनजी मदर स्टेशन के शुभारंभ के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। मीडिया को जानकारी देते हुए पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने कहा कि देश में अभी 1 लाख घरों में पीएनजी है। इसे अब 1 करोड़ घरों तक पहुंचाना है और प्रदेश में 5 हजार से कम है, जिस पर पीएनजी को 1 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा। प्रधान ने ये जानकारी भी दी कि जल्द ही प्रदे...
विराट ने थामा अनुष्का का हाथ
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विराट ने थामा अनुष्का का हाथ

वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम इंडिया अपने देश वापस लौट आई है। मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात पहुंचे क्रिकेट खिलाड़ियों संग अनुष्का भी नज़र आईं। इस तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड विराट के हाथों में हाथ डाले अनुष्का थोड़ी घबराई सी नज़र आ रहीं हैं। वैसे भी विराट एक प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड हैं तो यहां से निकलते हुए उन्होंने अनुष्का की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा। खबर है कि विराट और अनुष्का टीम से अलग होकर वीआईपी वाले रास्ते से बाहर निकल गए। ऐसा सुनने में आया है कि विराट अपनी टीम से अलग होकर मुंबई स्थित अनुष्का के घर चले गए।गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में अपने बॉयफ्रेंड और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का भी सिडनी पहुंची थीं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ टकराई टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए विराट मात्र एक रन बनाकर पिच से वापस लौट आए थे, जिसके बाद से ही अनुष्का को लोग कोस...
ऐश्वर्या के साथ पहली बार दिखेंगे रणबीर कपूर
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

ऐश्वर्या के साथ पहली बार दिखेंगे रणबीर कपूर

  करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय एक बार फिर अपनी अदाओं से जलवा बिखरने को तैयार हैं। ऐश्वर्या के साथ पहली बार बॉलिवुड के डैशिंग ऐक्टर रणबीर कपूर दिखेंगे और उनका साथ देंगी अनुष्का शर्मा। इससे पहले सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान के साथ ऐश्वर्या राय के कमबैक के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सूत्रों की मानें तो करण ने अपने प्लान में चेंज करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को साइन किया है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान करण ने कहा कि मैं हमेशा से ऐश्वर्या और अनुष्का के साथ काम करना चाहता था। अब मैंने इंतजार करना सही नहीं समझा और तुरंत उनको साइन कर लिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या के साथ करण हमेशा से ही काम करना चाहते थे। इसके पहले भी करण ने कुछ फिल्मों के लिए ऐश्वर्या को ऑफर क...
यमन से भारतीयों की वापसी के लिए मोदी ने सऊदी अरब से मदद मांगी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सीहोर

यमन से भारतीयों की वापसी के लिए मोदी ने सऊदी अरब से मदद मांगी

नई दिल्ली  आतंकवाद प्रभावित यमन में फंसे चार हजार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद से फोन पर बातचीत कर उनसे मदद मांगी। सऊदी के शाह ने मोदी से बातचीत की और इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें लोगों को यमन से निकालने की भारत की योजना के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने लोगों को निकालने में सऊदी अरब का समर्थन और सहयोग मांगा। दोनों देशों के बीच 'मजबूत और घनिष्ठ' संबंधों को याद करते हुए सऊदी के शाह ने मोदी को आश्वासन दिया कि वह यमन में भारतीय की सुरक्षा पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें जल्दी तथा सुरक्षित निकालने में हर संभव सहयोग करेंगे।  धानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'प्रधानमंत्री ने यमन में फंसे करीब 4 हजार भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर अपनी गंभीर चिंता से उन्हें अवगत कराया।' ब...
14 अप्रैल को AAP के ‘बागियों’ की बैठक–नई पार्टी बना सकते हैं योगेंद्र-प्रशांत
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

14 अप्रैल को AAP के ‘बागियों’ की बैठक–नई पार्टी बना सकते हैं योगेंद्र-प्रशांत

 दिल्ली आम आदमी पार्टी से टूटकर एक नई पार्टी सामने आ सकती है। आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गएवरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। राजनीतिक माहौल को भांपने के मकसद से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव डॉ. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर 14 अप्रैल को अपने समर्थकों के साथ एक बैठक करेंगे। इस मीटिंग में आप के बागी सदस्य और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े नेता शामिल होंगे। मीटिंग में आप के आंतरिक लोकपाल रहे ऐडमिरल एल रामदास और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर भी आमंत्रित किया गया है।योगेंद्र यादव ने साफ किया है कि वह वापस ऐकडेमिक्स की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि राजनीति में ही बने रहेंगे। वहीं, प्रशांत भूषण का कहना है, 'हमारे पास तीन विकल्प हैं। हम पार्टी को केजरीवाल और उनकी मंडली से बचाने के लिए चुनाव आयोग या कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि इसमें मेरी ...
हादसे से बची भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

हादसे से बची भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम

ढाका एफसी अंडर-23 फुटबॉल चैम्पियनशिप का क्वॉलिफाइंग मुकाबला खेलने के लिए ढाका में मौजूद भारतीय टीम सोमवार को एक हादसे से बाल-बाल बच गई। प्रैक्टिस सेशन के बाद फुटबॉल टीम को होटेल लेकर जा रही बस में धुंआ उठने से आग लगने का खतरा पैदा हो गया। बस में, भारत की 30 सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय सीनियर टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन भी मौजूद थे। इसके तुरंत बाद, खिलाड़ी घबराकर बस से उतर गए। कुछ समय सड़क पर खड़े रहने के बाद उन्हें पुलिस की गाड़ियों से होटेल भेजा गया। भारतीय टीम के मीडिया अधिकारी निलांजन दत्ता ने बताया, 'हर कोई कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गया। आयोजकों ने बाद में इसके लिए माफी मांगी। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ सुरक्षित टीम होटेल पहुंच गए और अब ठीक है।' उन्होंने कहा, 'हम बांग्लादेश पुलिस को धन्यवाद देते हैं जिसने समय पर सहयोग किया वरना हम मुसीबत में फंस सकते थे। भारत को मंगलवार को बां...
गंजबासौदा – प्रेमी युगल ने एक साथ मौत को गले लगा लिया-पुलिस जांच कर रही है
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा – प्रेमी युगल ने एक साथ मौत को गले लगा लिया-पुलिस जांच कर रही है

गंजबासौदा भोपाल में भानपुर के ग्राम सेमरा निवासी और बरेठ रोड के चंद्रशेखर आजाद कालेज में पढऩे वाली बीसीए की छात्रा वर्षा से लोडिंग ऑटो चालक मोनू रघुवंशी की मुलाकात उस समय हुई जब वह खाता खुलवाने भटक रही थी। युवक ने छात्रा का खाता बरेठ रोड स्थित यूको बैंक में खुलवाने में काफी मदद की थी। छात्रा भोपाल से रोज कॉलेज पढऩे आती थी। कॉलेज के आसपास ही मोनू अपना लोडिग़ ऑटो खड़ा करता था। आए दिन दोनों के बीच होने वाली मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया उन्हें पता ही नहीं चला। एक दूसरे की चाहत में दोनों ने साथ जीने- मरने की कसम तक खाली थी। सूत्रों की माने तो दोनों शादी के लिए तैयार थे किंतु युवक के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। परिवारजनों का विरोध देखते हुए दोनों ने दुनिया छोडऩे की कसम खा ली और भोपाल में एक साथ मौत को गले लगा लिया। भोपाल पुलिस प्रेमी युगल आत्महत्या कांड की जांच कर रही है। वर्षा म...