तेज हुआ पृथ्वी का बुखार, जुलाई के चार दिन रहे सबसे गर्म दिन
हमारी पृथ्वी बुखार से तप रही है। 21 जुलाई के बाद से लगातार चार दिन पृथ्वी के इतिहास में अब के सबसे गर्म दिन दर्ज किए गए हैं।
हमारी पृथ्वी बुखार से तप रही है। 21 जुलाई के बाद से लगातार चार दिन पृथ्वी के इतिहास में अब के सबसे गर्म दिन दर्ज किए गए हैं। यूरोप स्थित कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार, 21 जुलाई को पृथ्वी का औसत तापमान रिकॉर्ड 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अगले ही दिन तापमान ने फिर रिकॉर्ड स्तर 17.16 का स्तर छुआ। इसके बाद 23 जुलाई को कुछ कम हुआ और 24 जुलाई को भी 17.9 दर्ज किया गया। दर्ज इतिहास में पृथ्वी इससे अधिक गर्म कभी नहीं रही। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जिस तरह से पृथ्वी का औसत तापमान पिछले साल के जुलाई माह से ही 1.5 डिग्री (2.7 डिग्री फेरेनाइट) ज्यादा बना हुआ है, वह ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए हालात बद से बदतर होने की चेतावनी दे रहे हैं। वैज्ञानिकों ने डर जताया...










