Monday, October 27

आंदोलन

संदेशखाली में बोले शुवेंदु अधिकारी, शाहजहां अगर बांग्लादेश भागा होगा तो खींचकर लाएंगे
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

संदेशखाली में बोले शुवेंदु अधिकारी, शाहजहां अगर बांग्लादेश भागा होगा तो खींचकर लाएंगे

संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद उनसे मिलने पहुंचे बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के साथ ही ममता बनर्जी पर निशना साधा। उन्होंने पीड़िताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि आप लोग एकजुट रहिए और हमारा साथ दीजिए। शाहजहां जैसे तत्वों को ख़त्म करने के लिए यह पर्याप्त होगा। अदालत के कारण संदेशखाली की पीड़िताओं से मिला कलकत्ता उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद अधिकारी मंगलवार को अपने साथी भाजपा विधायक शंकर घोष के साथ संदेशखाली में दाखिल हुए और महिलाओं मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको माइक्रोफोन उपलब्ध कराऊंगा। अगर बदमाश आपके घर तक आपका पीछा करें तो आप तुरंत चिल्लाना शुरू कर दें कि डाकू आ गए हैं। ऐसी चीखें सुनकर आप सभी को अपने घरों से बाहर आना चाहिए। ...
सुबह 11 बजे किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा-पंजाब में नेट बंद, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

सुबह 11 बजे किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा-पंजाब में नेट बंद, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

केंद्र सरकार की दाल नहीं गली। किसानों ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए सुबह 11 बजे से दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसानों ने 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा से बातचीत के बाद सरकार से मिले प्रस्ताव का मंथन करने के लिए दो दिनों के लिए आंदोलन रोकने का ऐलान किया था। किसानों ने मंथन के बाद केंद्र सरकार के मसूर, उड़द, अरहर (तूर), मक्की और कपास की फसल पर MSP अनुबंध की शर्त पर गारंटी प्रस्ताव काू नामंजूर कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इसके साथ ही कहा है कि सरकार के साथ वार्ता जारी रहेगी और हम 21 फरवरी की सुबह 11 बजे से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। बारिश के बीच बॉर्डर पर बैठे हैं किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को खराब मौसम के बीच भी डटे रहे। कुछ महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आईं हैं। वहीं, बॉर्डर पर मोबाइल व नेट बंद होने का भी किस...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ, जल्द हो सकती है शामिल
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ, जल्द हो सकती है शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पूर्व राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को न्याय यात्रा में भाग नहीं ले पाने पर निराशा व्यक्त की थी। प्रियंका गांधी ने एक्स पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शामिल न होने की दी जानकारी कांग्रेस महासचिव ने सोशल साइट एक्स X पर पोस्ट करते हुए लिखा “ मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से न्याय यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं”। 16 फरवरी को सर ग...
संदेशखाली बना सियासी जंग का मैदान, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

संदेशखाली बना सियासी जंग का मैदान, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली सियासी जंग का अखाड़ा बन गया। इलाके में पिछले कुछ दिन से विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। विवाद के केंद्र में स्थानीय तृणमूल नेता शेख शाहजहां, उसके सहयोगी शिबू सरदार और उत्तम हाजरा हैं। इन तीनों पर रात में स्थानीय महिलाओं के यौन उत्पीडऩ और जमीनों पर जबरन कब्जा करने के आरोप हैं। बात राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने संदेशखाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी गई रिपोर्ट में यह सिफारिश की है। आयोग के प्रमुख अरुण हलदर का कहना है कि राज्य में अपराधियों ने सरकार से गठजोड़ कर लिया है। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा, राष्ट्रपति शासन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। उधर भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा में फेल होने का आरोप लगाते...
बैलेट पेपर और वीडियो जांच के बाद आज दो बजे आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, आप-कांग्रेस गठबंधन का प्रत्याशी बन सकता है मेयर
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

बैलेट पेपर और वीडियो जांच के बाद आज दो बजे आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, आप-कांग्रेस गठबंधन का प्रत्याशी बन सकता है मेयर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आज उच्चतम न्यायालय का फैसला आ सकता है। न्यायालय ने इस मामले में जिस तरह से रूख अपनाया है। इससे साफ है कि दोबारा चुनाव नहीं होंगे। इस मामले में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए मुकदमा चलाने का की राय दी है। इसके साथ ही रविवार को तीन पार्षदों के पाला बदलने को लेकर भी उच्चतम न्यायालय ने चिंता जाहिर की है। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि हम खरीद-फरोख्त को लेकर चिंतित हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और वार्ड गुरचरणजीत सिंह काला ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही नगर निगम में जीत का समीकरण भाजपा के पक्ष में हो गया है। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के लिए 19 वोट की जरूरत होती है। आप के तीन पार्षदों के भाजपा में आने के बाद समीकरण पूरा भाजपा के पक्ष में है। उच्चतम न्यायालय ने जिस तरह से रू...
पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बोले- डबल इंजन सरकार का मतलब बेरोजगारों पर दोहरी मार
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बोले- डबल इंजन सरकार का मतलब बेरोजगारों पर दोहरी मार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर रविवार को भाजपा (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार का मतलब बेरोजगारों पर “दोहरी मार” है। राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि आज बेरोजगारी की बीमारी से उत्तर प्रदेश का हर तीसरा युवा ग्रसित है। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”जहां डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, वहां न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए भी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी धारक लाइन लगा कर खड़े हैं।” पेपर लीक प्रभावित लड़के से राहुल गांधी ने की बात राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को प्रयागराज पहुंची। स्वराज भवन से कर्नलगंज, कटरा होते हुए यात्रा लक्ष्मी टाॅकीज पहुंची। वहां बड़ी संख्या में युवा आरओ- एआरओ पेपर लीक, लोक सेवा आयोग की तानाशाही आदि से जुड़े तख...
नए MSP पर मान गए किसान, दो दिन रोका “दिल्ली चलो” मार्च
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

नए MSP पर मान गए किसान, दो दिन रोका “दिल्ली चलो” मार्च

केंद्र सरकार ने किसानों को MSP का नया प्रस्ताव दिया है। इसके कारण दो दिनों के लिए किसान आंदोलन (Farmers Protest) रोक दिया गया है। किसानों की मांगे अगर 21 फरवरी तक पूरी नहीं होती हैं तो फिर से आंदोलन शुरू हो जाएगा। किसान आंदोलन के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। किसानों ने दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए रोक दिया है। केंद्र सरकार ने MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का एक नया प्रस्ताव दिया है। ऐसे में किसानों ने सरकार की तरफ से पेश किए गए नए प्रस्ताव को समझने के लिए दो दिन का वक्त लिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने देर रात में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर सहित कई किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक की बाद ही यह फैसला लिया गया। मांगे पूरी नहीं हुईं तो 21 फरवरी से फिर आंदोलन किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी का नया प्रस्ताव ...
पूरे महीने भाजपा में चलेगा स्वागत समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई पार्टियों के बड़े नेता होंगे शामिल!
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

पूरे महीने भाजपा में चलेगा स्वागत समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई पार्टियों के बड़े नेता होंगे शामिल!

लोकसभा चुनाव में अब मुश्किल से 100 दिन से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को महाराष्ट्र से उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा पार्टी का साथ छोड़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना में शामिल हो गए। मिलिंद के जाने के बाद महाराष्ट्र के ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने भी लगे हाथ उन्हें राज्यसभा भेज दिया। वहीं, अब अटकलें लगाई जा रही है कि 55 साल तक कांग्रेस में रहे और इंदिरा गांधी के तीसरे बेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने सांसद बेटे नकुलनाथ और पार्टी के कई पूर्व व वर्तमान करीब 23 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, फरवरी में कांग्रेस समेत कई दलों के नेता...
चंपई सरकार के खिलाफ बगावत शुरू, रांची से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

चंपई सरकार के खिलाफ बगावत शुरू, रांची से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक

झारखंड में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री चंपई की सरकार पर हर दिन संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। वहीं अब कांग्रेस के विधायक मंत्रीमंडल विस्तार के बाद 16 में से 12 विधायक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से नाराज हो गए हैं। यह सभी चंपई की सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को हटाने की मांग कर रहे हैं। चंपई सरकार से नाराज विधायक अब आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के इन विधायकों ने रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और मंत्री बसंत सोरेन से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक यहां से सीधे एयरपोर्ट पहुंच गए। इस स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि बसंत सोरेन कांग्रेस के नाराज विधायकों को नहीं मना पाए। मंत्री बंसत सोर...
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बीच में छोड़कर वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता जयराम ने दी जानकारी
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बीच में छोड़कर वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता जयराम ने दी जानकारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का शन‍िवार को उत्तर प्रदेश में दूसरा द‍िन था। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके आशीर्वाद लिया और वहां पर रोड- शो किया। इसके बाद राहुल गांधी को वाराणसी के बाद भदोही जाना था, लेकिन वह यात्रा को बीच में ही छोड़कर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के निकल गए। इस बात की जानकारी कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासच‍िव (संचार) जयराम रमेश (Jai Ram Ramesh) ने सोशल मीड‍िया 'X' पर एक पोस्‍ट करके दी। मिली जानकारी के मुताबिक, वायनाड में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र जाने का फैसला किया है। मृत व्यक्ति वन विभाग का इको- टूरिज्म गाइड था और वो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्...