Monday, October 20

आंदोलन

फर्जी डॉक्टर को नहीं आती थी एंजियोग्राफी, नागपुर से बनवाई थीं फर्जी डिग्री
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

फर्जी डॉक्टर को नहीं आती थी एंजियोग्राफी, नागपुर से बनवाई थीं फर्जी डिग्री

मिशन अस्पताल में दिल की सर्जरी कर 7 मरीजों को मौत बांटने वाले कथित डॉक्टर नरेंद्र यादव के साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अमला बराबर का जिम्मेदार है। मानवाधिकार आयोग और जबलपुर मेडिकल कॉलेज की जांच में सामने आया है कि नरेंद्र को एंजियोग्राफी भी ठीक से नहीं आती। उसने नागपुर में फर्जी डिग्री बनवाई थी। उससे 1 एमबीबीएस, दो एमडी और 1 कार्डियोलॉजी की डिग्री मिली है। उसने लंदन के डॉ. जॉन एनकेम के नाम पर अपना नाम रखा, आधार भी अपडेट कराया। उसके फर्जी डिग्री की जानकारी सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन को थी। प्रशासन ने जांच को कहा, पर वे जांच दबाए रहे। सात मरीजों की मौत के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर के पास शिकायत पहुंची। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन से जांच कराई। इसमें नरेंद्र की डिग्री और पहचान के दस्तावेज फर्जी मिले। अस्पताल में कैथलैब मिला, उसका रजिस्ट्रेशन जबलपुर के डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश दुबे क...
Trumps’ Tariff Pause: ट्रंप के टैरिफ से भारत समेत 75 देशों को बड़ी राहत, चीन पर फोड़ा अब और बड़ा ‘टैरिफ बम
आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

Trumps’ Tariff Pause: ट्रंप के टैरिफ से भारत समेत 75 देशों को बड़ी राहत, चीन पर फोड़ा अब और बड़ा ‘टैरिफ बम

 अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आयातित सामान पर बढ़ाया गया अतिरिक्त टैरिफ लागू होने के ठीक बाद बुधवार को ही उसे 90 दिन के लिए रोकने का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह राहत उन देशों को दी जिन्होंने अमरीका पर जवाबी टैरिफ नहीं लगाया है और जो बातचीत से रास्ता निकालना चाहते हैं। हालांकि 10 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ जारी रहेगा। ट्रंप ने इस राहत से चीन को अलग रखा जिसने बुधवार को ही अमरीका पर 84 फीसदी जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा कि चीन पर अब वह 125 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि करीब 75 देश बातचीत के लिए तैयार हैं। ट्रंप की इस घोषणा के बाद भारत पर लगाया गया 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी फिलहाल नही लगेगा। हालांकि 90 दिन की राहत से यूरोप और कनाडा को राहत मिलेगी या नहीं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि चीन के अलावा सभी देशों को राह...
Ram Rahim: हरियाणा सरकार राम रहीम पर फिर हुई मेहरबान! 7 साल में 13वीं बार आए बाहर
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय

Ram Rahim: हरियाणा सरकार राम रहीम पर फिर हुई मेहरबान! 7 साल में 13वीं बार आए बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर पैरोल दे दी है। इस बार राम रहीम 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए है। हनीप्रीत उसे लेने आई थी। बुधवार की सुबह राम रहीम को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा परिसर भेजा गया। बता दें कि अपनी दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे है। इस साल की शुरुआत में जनवरी में उन्हें 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस अवधि के दौरान, उन्होंने हरियाणा के सिरसा में डेरा मुख्यालय का दौरा किया, जो उनकी सजा के बाद उनकी पहली यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा आश्रम में अपना पैरोल का समय बिताया था। बलात्कार के दोषी को बार-बार पैरोल दिए जाने से हरियाणा सरकार की स्पष्ट उदारता को ल...
Jaipur Bomb Blast: 17 साल बाद जख्मों पर लगा मरहम, आंखों में आंसू लिए बोलीं पीड़िता- ‘आज मेरे दर्द में कुछ कमी आई है’
आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, संपादकीय, हादसा

Jaipur Bomb Blast: 17 साल बाद जख्मों पर लगा मरहम, आंखों में आंसू लिए बोलीं पीड़िता- ‘आज मेरे दर्द में कुछ कमी आई है’

आज जैसे ही पता चला कि जयपुर बम धमाकों के आरोपियों को उम्र कैद मिली है तो आंखें नम हो गईं। फैसला हमारे लिए एक खुशी लेकर आया है। कोर्ट पर भरोसा था। हमारे साथ न्याय होगा। यह कहना है उन परिवारों का जिन्होंने बम धमाकों में अपनों को खो दिया। हाईकोर्ट में चार दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद राजस्थान पत्रिका ने धमाकों में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन से बात की तो उनका दर्द सामने आया, वहीं फैसले से खुशी भी छलक उठी…। उन्होंने कहा कि वो दर्द तो ताउम्र सालता रहेगा…फैसले से जख्म पर मरहम जरूर लग गया। कोर्ट में गणगौरी बाजार निवासी बम धमाकों की पीड़ित 70 वर्षीय बुजुर्ग रमा देवी शर्मा और दो अन्य पीड़ित भी पहुंचे। इस दौरान उनके आंसू नहीं थम रहे थे। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने बताया कि बम धमाकों के दौरान पति के साथ चौपड़ स्थित खंदे में थी। हादसे में दोनों घायल हुए थे। कुछ दिन पहले उन...
लंबी छुट्टी पर गए तीन पुलिस अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला
आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय

लंबी छुट्टी पर गए तीन पुलिस अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश में 2009 के बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर केस में 1 अप्रैल को सीबीआइ के दो पुलिस अफसरों ग्लैडविन एडवर्डकर (डीएसपी) और नीरज प्रधान (प्रधान आरक्षक) की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े तीन पुलिस अफसर छुट्टी पर चले गए। ये अफसर अनिल पाटीदार (एएसपी, बड़वानी), विवेक गुप्ता (सीएसपी, पीथमपुर-धार) व मुख्तार कुरैशी (एसीपी, क्राइम ब्रांच भोपाल) हैं। ये इस एनकाउंटर(Banshi Gujjar Fake Encounter) के समय इससे जुुुड़े रहे। बताते हैं, संभावित गिरफ्तारी से बचने व अग्रिम जमानत के लिए ये कदम उठाए। 7-8 फरवरी 2009 की रात नीमच जिले में पुलिस ने कथित मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर बंशी गुर्जर को मार गिराने का दावा किया। बाद में एनकाउंटर पर सवाल उठे। मामला फर्जी बताया जाने लगा। मार्च 2011 में अन्य ड्रग तस्कर घनश्याम धाकड़ की नीमच में सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली थी, बाद में जीवित मिला और सितंबर 201...
Congress Session: ‘न्यायपथ’ पर कांग्रेस का संकल्प, पटेल की विरासत पर BJP के दावे को बताया छलावा
आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

Congress Session: ‘न्यायपथ’ पर कांग्रेस का संकल्प, पटेल की विरासत पर BJP के दावे को बताया छलावा

 कांग्रेस के दो दिवसीय  में पहले दिन मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को हथियाने की भाजपा की कोशिशों की तीखी आलोचना की गई। विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया ‘स्वतंत्रता संग्राम के ध्वजवाहक हमारे सरदार वल्लभभाई पटेल’, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों को बताया गया है। कार्य समिति की करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित 158 सदस्य मौजूद थे। प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुईं। इस दौरान संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘न्यायपथ’ पर चलने का संकल्प लिया गया। बुधवार को अधिवेशन में 1725 नेता शामिल होंगे। पटेल को लेकर पारित प्रस्ताव में बताया गया कि कै...
Rajasthan PTET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, अप्लाई करने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत, देखें लिस्ट
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय

Rajasthan PTET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, अप्लाई करने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत, देखें लिस्ट

दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए जरुरी अपडेट सामने आया है। Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 7 अप्रैल 2025 थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसके लिए आवेदन 17 अप्रैल तक की जा सकती है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। Rajasthan PTET 2025 15 जून 2025 को आयोजित किया जाना है। PTET 2025 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ptetvmoukota2025.in पर जाएं।जरुरी डिटेल्स के साथ लॉगिन करें या अकाउंट बनाएं।इसके बाद मांगी गई जरुरी जानकारी भरें।पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।डिटेल्स को जांचकर फॉर्म सबमिट कर दें। दसवीं की मार्कशीटकक्षा 12वीं की मार्कशीटआधार कार्डग्रेजुएट मार्कशीट (अगर लागू हो तो)बैंक पासबुकमूल निवासप...
संपादकीय : चिकित्सा के नाम पर फर्जीवाड़े की पराकाष्ठा
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

संपादकीय : चिकित्सा के नाम पर फर्जीवाड़े की पराकाष्ठा

नीम हकीम खतरा-ए-जान की कहावत नई नहीं है। चिकित्सक का चोला ओढ़ उपचार कर लोगों की जान जोखिम में डालने की घटनाएं भी देश-दुनिया में आए दिन होती रहती है। चिंता इस बात की है कि समूचे चिकित्सा तंत्र में ऐसा ठोस बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है, जिसके तहत ऐसे नीम हकीमों पर अंकुश लगाया जा सके। नतीजा सामने है। नीम हकीमों का जाल फैलता ही नजर आता है। मध्यप्रदेश के दमोह शहर में जो कुछ हुआ वह तो चिकित्सा के नाम पर फर्जीवाड़े की पराकाष्ठा ही कही जाएगी। हैरत इस बात की कि लंदन के एक नामी कार्डियोलॉजिस्ट के नाम से एक जने को एक निजी अस्पताल ने बिना किसी जांच-पड़ताल के चिकित्सक के रूप में नियुक्ति दे दी। लापरवाही की हद तो यह कि न तो दमोह के मिशन अस्पताल ने इस जालसाज के शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज जांचने की जरूरत समझी न ही एमसीआइ के उस सर्टिफिकेट की मांग की जो किसी भी चिकित्सक को प्रेक्टिस की अनुमति देता है। यह कल्...
विडम्बना: एशिया की सबसे लंबी नहर में 60 बरसों में नहीं चला पूरा पानी
आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

विडम्बना: एशिया की सबसे लंबी नहर में 60 बरसों में नहीं चला पूरा पानी

-करीब साठ वर्ष पहले शुरू हुई थी इंदिरागांधी नहर परियोजना-तय डिजाइन 18500 क्यूसेक, हकीकत में 12000 क्यूसेक चलाने में छूट रहा पसीनापुरुषोत्तम झा. हनुमानगढ़. प्रदेश की जीवनदायिनी कहलाने वाली इंदिरागांधी नहर परियोजना को देश की सबसे लंबी नहर परियोजना होने का गौरव प्राप्त है। भारत ही नहीं पूरी एशिया में मानव निर्मित नहर का जिक्र होता है तो इस नहर परियोजना का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। यह एशिया की सबसे लंबी नहरों में भी शुमार है। मगर जितनी बड़ी यह परियोजना है, उतनी ही बड़ी विडम्बना भी है। इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि जितनी क्षमता के अनुसार इस नहर में पानी चलाना चाहिए, उतना निर्माण के साठ वर्ष बाद भी नहीं चल पाया है। दुनियां में तकनीक लगातार तरक्की की सीढिय़ां चढ़ रही है। परंतु इस नहर की क्षमता बढ़ाने के मामले में देश व प्रदेश की सरकारों ने जितनी सुस्ती दिखाई, उसे देख कछुआ भी शायद शरमा जाए। लगत...
नरवाई जलाने से बंजर न हो जाए जमीन, आग फैलने का भी खतरा
आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

नरवाई जलाने से बंजर न हो जाए जमीन, आग फैलने का भी खतरा

गेहूं की फसल की हारवेस्टिंग से कटाई के बाद बची हुई गेहूं की नरवाई जलाना मिट्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता लगातार कम होती जा रही है। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जमीन में नाइट्रोजन की औसत मात्रा 1.66 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। परीक्षण में मिट्टी की विद्युत चालकता और पीएच वैल्यू सामान्य पाई गई है। हालांकि जिले में एनपीके की मात्रा सामान्य बताई जा रही है। नरवाई में आग लगाने से कई तरह के नुकसान होते हैं। इससे भूमि में उपस्थित सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं व भूमि बंजर हो जाती है। भूमि में उपलब्ध जैव विविधता समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि भूमि की उपरी परत में ही पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध रहते हैं, आग लगाने के कारण ये पोषक तत्व जलकर नष्ट हो जाते हैं। भूमि कठोर हो जाती है जिसके कारण भूमि की जलधारण क्षमता...