
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर पैरोल दे दी है। इस बार राम रहीम 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए है। हनीप्रीत उसे लेने आई थी। बुधवार की सुबह राम रहीम को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा परिसर भेजा गया। बता दें कि अपनी दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे है।
इस साल की शुरुआत में जनवरी में उन्हें 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस अवधि के दौरान, उन्होंने हरियाणा के सिरसा में डेरा मुख्यालय का दौरा किया, जो उनकी सजा के बाद उनकी पहली यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा आश्रम में अपना पैरोल का समय बिताया था।
बलात्कार के दोषी को बार-बार पैरोल दिए जाने से हरियाणा सरकार की स्पष्ट उदारता को लेकर आलोचना और सवाल उठने लगे हैं। बीते 7 साल में राम रहीम को 13 बार जेल से अस्थायी रिहाई दी गई है। बार-बार पैरोल पर बाहर आने से राजनीतिक विवाद खड़ा रहा है। विपक्ष दल हरियाणा सरकार की आलोचना कर रहे है।