Thursday, October 30

आंदोलन

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान 3.30 बजे:UP, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने हैं चुनाव; 6 से 8 चरणों में हो सकती है वोटिंग
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान 3.30 बजे:UP, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने हैं चुनाव; 6 से 8 चरणों में हो सकती है वोटिंग

देश के पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इन सभी राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में पूरा हो रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 6 से 8 चरण में, जबकि पंजाब में 3 चरण में चुनाव कराने की योजना है। उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में, जबकि मणिपुर में 2-2 चरण में चुनाव कराए जाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को ही बढ़ाई चुनाव खर्च की सीमा चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को ही कैंपेनिंग के लिए कैंडिडेट्स के खर्च की सीमा बढ़ाई थी। अब लोकसभा चुनाव के दौरान कैंडिडेट्स अपने पार्लियामेंट्री एरिया में साल 2014 में तय किए गए 70 लाख रुपए के बजाय 95 लाख रुपए और 54 लाख रुपए के बजाय ...
कोरोना देश में LIVE:अरविंद केजरीवाल को हुआ कोरोना, कल देहरादून में बिना मास्क के रैली की थी
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में LIVE:अरविंद केजरीवाल को हुआ कोरोना, कल देहरादून में बिना मास्क के रैली की थी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना हो गया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संक्रमण का पता चलने पर उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वे घर में ही क्वारैंटाइन हो गए हैं। केजरीवाल ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है। कोरोना अपडेट्स महाराष्ट्र में भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ सहित 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर के चिंतागुफा के CRPF कैंप में 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सभी जवानों को बैरक में ही क्वारैंटाइन किया गया है। ...
ओबीसी महासभा रविवार को घेरेगी CM हाउस:प्रशासन ने भेजे कोरोना और शांतिभंग की आशंका का नोटिस; महासभा पदाधिकारी बोले- RSS के पथ संचलन से कोरोना नहीं फैलेगा
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

ओबीसी महासभा रविवार को घेरेगी CM हाउस:प्रशासन ने भेजे कोरोना और शांतिभंग की आशंका का नोटिस; महासभा पदाधिकारी बोले- RSS के पथ संचलन से कोरोना नहीं फैलेगा

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण खत्म करने के खिलाफ रविवार को ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। इसके पहले सरकार की तरफ से 8 पदाधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैँ। नोटिस में कोरोना गाइडलाइन और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के पहले शिवराज सरकार दमन पर उतारू हो गई है। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार दबाने की जितनी कोशिश कर लें, सीएम आवास का घेराव होगा। फिर भी मांगें नहीं मानी, तो अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। वहीं, दूसरी तरफ आरएसएस ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के सम्मान में पथ संचलन निकाला। यह पथ चलन जवाहर चौक से शौर्य स्मारक पर समाप्त हुआ। इस पर ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने सवाल उठाया। बोले- भोपाल में आरएसएस का पथ संचलन हो सकता है, लेकिन ओबीसी महासभा म...
कोरोना देश में LIVE:24 घंटे में कोरोना के 22,775 नए मामले, 406 मौतें; ओमिक्रॉन संक्रमण के 1,502 केस
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में LIVE:24 घंटे में कोरोना के 22,775 नए मामले, 406 मौतें; ओमिक्रॉन संक्रमण के 1,502 केस

साल 2021 के आखिरी दिन देश में कोरोना के 22,775 केस दर्ज किए गए और संक्रमण से 406 मौतें हुईं। एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 1.04 लाख है। देश में ओमिक्रॉन के मामले 1,502 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 74 ओमिक्रॉन केस तमिलनाडु में मिले। 31 नए ओमिक्रॉन केस के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा। अब तक के बड़े अपडेट्स ​​​​​​​विधानसभा सत्र के दौरान महाराष्ट्र के 10 मंत्री, 20 MLA कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने कहा कि अगर राज्य में ऐसे ही कोरोना केस बढ़ते रहें तो कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,067 पॉजिटिव केस मिले हैं। 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,766 लोग ठीक हुए हैं। नए संक्रमितों में से 5631 मुंबई में ही मिले हैं। यह गुरुवार को मिले 3671 पॉजिटिव केस से तकरीबन दोगुना है। राज्य में ओमिक्रॉन के भी 4 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में एशिया की सबसे ब...
वैष्णो देवी मंदिर हादसे में चश्मदीद का दावा:CRPF ने किसी VIP के लिए लोगों को डंडों से डराया था, इससे भगदड़ मच गई; 12 श्रद्धालुओं की मौत
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

वैष्णो देवी मंदिर हादसे में चश्मदीद का दावा:CRPF ने किसी VIP के लिए लोगों को डंडों से डराया था, इससे भगदड़ मच गई; 12 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात करीब ढाई बजे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए दौड़ने लगे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के 8 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं। इसी बीच हादसे को सबसे नजदीक से देखने वाले हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि वह हरियाणा में पानीपत के खैल बाजार का रहने वाला है। वह अपने दोस्त राघव, हिमांशु शर्मा, जतिन और भारत के साथ दो दिन पहले वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। वह दर्शन करके लौट रहे थे। रात करीब ढाई से पौने तीन बजे का समय होगा। दर्शन करने जाने वाले और दर्शन करके वापस आने वाले सभी लोगों की भीड़ चेक पोस्ट 3 के नजदीक जमा हो गई। अब यहां से न ही आने का रास्ता बचा और न ही जाने का रास्ता बचा था। मग...
कालीचरण मामले में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव:देश गांधी के विचारधारा पर चलता है, गोडसे की विचारधारा को लागू नहीं होने देंगे
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

कालीचरण मामले में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव:देश गांधी के विचारधारा पर चलता है, गोडसे की विचारधारा को लागू नहीं होने देंगे

यह देश गांधी के विचारधारा पर चलता है। यहां गोडसे की विचारधारा को लागू नहीं होने दिया जाएगा। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने विदिशा में कही। उन्होंने कहा - कालीचरण जैसे बाबाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शमशाबाद के महानीम चौराहे पर मीडिया से बात कर रहे थे। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा- यह देश दो विचार धाराओं पर चल रहा है... हिंदुत्व और हिन्दूवादी। महात्मा गांधी पर जो बाबा ने टिप्पणी की वह अशोभनीय है। यह भाजपा और ऐसे संगठनों के चरित्र को उजागर करता है। यह देश गांधी की विचारधारा से चलने वाला देश है। यहां गोडसे की विचारधारा की काई जगह नहीं है। जो गोडसे की विचारधारा को थोपना चाहते हैं, वे कभी कामयाब नहीं होंगे। ऐसी कोशिश लगातार की जा रही है, लेकिन यह देश अहिंसाओं से चलने वाला देश है। इसे ...
बापू को गाली देने वाला कालीचरण अरेस्ट:खजुराहो से रायपुर पुलिस ने पकड़ा, किराए के मकान में छिपा था; गिरफ्तारी के तरीके पर MP के गृहमंत्री को ऐतराज
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बापू को गाली देने वाला कालीचरण अरेस्ट:खजुराहो से रायपुर पुलिस ने पकड़ा, किराए के मकान में छिपा था; गिरफ्तारी के तरीके पर MP के गृहमंत्री को ऐतराज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने गुरुवार को कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रायपुर, पुणे और अकोला में केस दर्ज किए गए थे। महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी के बाद से ही वह फरार था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कालीचरण के परिवार और वकील को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। रायपुर पुलिस ने उसे गुरुवार तड़के 4 बजे खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कालीचरण ने अपने छिपने के लिए एक कॉटेज भी बुक कराया था। रायपुर पुलिस उसे लेकर छत्तीसगढ़ रवाना होगी। कहा था- गांधी ने देश का सत्यानाश किया, नाथूराम गोडसे को...
MP में करप्शन को भाजपा सांसद की क्लीनचिट:जनार्दन बोले- यदि कोई सरपंच 15 लाख तक का भ्रष्टाचार करता है तो उसे भ्रष्ट नहीं कहा जा सकता
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

MP में करप्शन को भाजपा सांसद की क्लीनचिट:जनार्दन बोले- यदि कोई सरपंच 15 लाख तक का भ्रष्टाचार करता है तो उसे भ्रष्ट नहीं कहा जा सकता

मध्यप्रदेश में रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने सरपंचों के करप्शन को क्लीनचिट दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरपंच 15 लाख रुपए तक का भ्रष्टाचार करता है तो उसे भ्रष्ट नहीं कहा जा सकता। 7 लाख इस चुनाव में और 7 लाख अगले चुनाव में खर्च हो ही जाते हैं। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में सांसद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। वे वर्तमान चुनौतियों से निपटने मीडिया की भूमिका विषय पर बोल रहे थे। अपने भाषण के दौरान सांसद ने कहा कि सरपंचों के भ्रष्टाचार को लेकर लोग काफी संख्या में उनके पास आते हैं। सांसद ने कहा- हम तो मजाक में कहते हैं, जब लोग हमारे सामने आते हैं और कहते हैं कि सरपंच भ्रष्टाचार कर रहा है तो मैं बोलता हूं- 15 लाख का भ्रष्टाचार किया है तो मुझसे बात मत करो। 15 लाख से आगे किया है तो मानूंगा, क्यों 7 लाख इस चुनाव में लगाया, ...
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE:आप 8, भाजपा 6 और कांग्रेस 4 सीटों पर जीती; अकाली दल का भी खाता खुला, मेयर चुनाव हारे
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE:आप 8, भाजपा 6 और कांग्रेस 4 सीटों पर जीती; अकाली दल का भी खाता खुला, मेयर चुनाव हारे

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक हुई काउंटिंग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 8, भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।शिरोमणि अकाली दल ने भी खाता खोलते हुए एक सीट जीती है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। वहीं, भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे। काउंटिंग अपडेट्स.. वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया। वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया। वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया। वार्...
PM मोदी का 17 दिन में UP का 6वां दौरा:किसान दिवस पर आज 9 दिन बाद फिर काशी आएंगे, 2100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

PM मोदी का 17 दिन में UP का 6वां दौरा:किसान दिवस पर आज 9 दिन बाद फिर काशी आएंगे, 2100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज 9 दिन बाद दूसरी बार आज दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह करखियांव में 870 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए 22 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 1225.51 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। PM मोदी का दिसंबर के 17 दिनों में यह UP का 6वां दौरा है। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के 20 लाख लोगों की घरौनी (खतौनी) का लिंक उनके मोबाइल पर भेजेंगे। बनास डेयरी से जुड़े 1.74 लाख दुग्ध उत्पादकों के खाते में 35 करोड़ रुपए का बोनस ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद किसान दिवस पर वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों से आए हुए किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। वाराणसी आने से पहले PM ने बुधवार रात ट्वीट किया था। कहा, ‘मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कल का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा।’ एक लाख से ज्यादा लोग आएंगे सभा में भारतीय ज...