साल 2021 के आखिरी दिन देश में कोरोना के 22,775 केस दर्ज किए गए और संक्रमण से 406 मौतें हुईं। एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 1.04 लाख है। देश में ओमिक्रॉन के मामले 1,502 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 74 ओमिक्रॉन केस तमिलनाडु में मिले। 31 नए ओमिक्रॉन केस के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा।
अब तक के बड़े अपडेट्स
- विधानसभा सत्र के दौरान महाराष्ट्र के 10 मंत्री, 20 MLA कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने कहा कि अगर राज्य में ऐसे ही कोरोना केस बढ़ते रहें तो कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,067 पॉजिटिव केस मिले हैं। 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,766 लोग ठीक हुए हैं। नए संक्रमितों में से 5631 मुंबई में ही मिले हैं। यह गुरुवार को मिले 3671 पॉजिटिव केस से तकरीबन दोगुना है। राज्य में ओमिक्रॉन के भी 4 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 केस मिले हैं।
- महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एक अन्य मंत्री बाला साहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
- BCCI प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली कोरोना से ठीक हो गए हैं। ठीक होने के बाद शुक्रवार को वह घर पहुंचे।
- देश में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड; 60+ उम्र के 69% और 45-59 ऐज ग्रुप के 73% लोगों को दोनों डोज लगाए गए
-
हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 145 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र की 69% आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 45 से 59 ऐज ग्रुप के करीब 73% लोग भी फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। हालांकि, 18-44 ऐज ग्रुप की करीब 55% आबादी ने ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।
साल 2021 के अंत तक देश की वयस्क आबादी के 90% से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, करीब 64% आबादी को शुक्रवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश ऐसा राज्य है जिसकी पूरी आबादी फुली वैक्सीनेटेड है, जबकि पंजाब में यह आंकड़ा 40% से ज्यादा है।
राज्यों को केंद्र का निर्देश; बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण मिलने पर कोविड टेस्ट करें
देश में ओमिक्रॉन की वजह से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इस बीच केंद्र ने राज्यों को निर्देश जारी किया है। केंद्र ने कहा है कि बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध की कमी, थकान और दस्त से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध केस माना जाए। इन लक्षणों वाले लोगों का कोविड टेस्ट करने की सलाह दी गई है।मुंबई में 7वें जिनोम सीक्वेंसिंग में खुलासा; 55% कोविड पेशेंट्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला
-
मुंबई से कोरोना पेशेंट्स के 282 सैंपल्स में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भैजे गए। इनमें 55% सैंपल्स ओमिक्रॉन और 32% डेल्टा डेरिवेटिव के पाए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) इसकी जानकारी दी है। BMC ने बताया कि 282 सैंपल्स में से 156 (55%) ओमिक्रॉन वैरिएंट और 89 (32%) डेल्टा डेरिवेटिव के और 37 (13%) डेल्टा वैरिएंट के पाए गए। यह जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया 7वां बैच था।
BMC के मुताबिक, डेल्टा डेरिवेटिव से संक्रमित एक पेशेंट की मौत हुई है। पेशेंट ने कोविड वैक्सीन की केवल पहली डोज ली थी। 282 पेशेंट्स में से केवल 17 को ही अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती 9 पेशेंट्स ओमिक्रॉन पॉजिटिव थे।
देश में 24 घंटे में 21730 पॉजिटिव केस; 402 की मौत, 8000 से ज्यादा ठीक हुए
देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। शुक्रवार को देश में 21730 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 8582 ठीक हुए और 402 लोगों की मौत हो गई। नए एक्टिव मरीजाें की संख्या 12746 है।5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 8067 लोग संक्रमित पाए गए। 1766 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 66.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 141526 लोगों की मौत हो गई। 24 हजार 509 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।2. पश्चिम बंगाल
यहां शुक्रवार को 3451 लोग संक्रमित पाए गए। 1510 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19764 लोगों की मौत हो गई। 10 हजार 710 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।3. केरल
यहां शुक्रवार को 2676 लोग संक्रमित पाए गए। 2742 लोग ठीक हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 47 हजार 794 लोगों की मौत हो गई। 19 हजार 416 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।4. दिल्ली
यहां शुक्रवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 हजार 107 लोगों की मौत हो गई। 4410 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।5. तमिलनाडु
यहां शुक्रवार को 1155 लोग संक्रमित पाए गए। 603 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36 हजार 776 लोगों की मौत हो गई। 7470 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।ओमिक्रॉन से अब तक 1458 संक्रमित
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा शुकव्रार देर रात तक 1458 हो गया था। आज कुल 143 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 497 ठीक हुए हैं, जबकि 961 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 454 ओमिक्रॉन संक्रमित हैं। 320 केस के साथ दिल्ली दूसरे, 120 मरीजों के साथ तमिलनाडु तीसरे, 113 केस के साथ गुजरात चौथे और 109 नए वैरिएंट के केस के साथ केरल पांचवें स्थान पर है।