अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह
मोदी सरकार की नई सेना भर्ती अग्निपथ योजना का देशभर में बीते चार दिन से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आक्रोशित युवा शहर-शहर, गांव-गांव प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच इस मुद्दे पर सियासी संग्राम भी शुरू हो गया है। कई संगठनों की ओर से बिहार बंद का राष्ट्रीय जनता दल सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया था। अब कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली में जंतर मंतर पर सत्याग्रह करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं।
जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह
कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी आज जंतर मंदर पर सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शुरू करेंगे। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि ‘अग्निपथ...










