जयपुर में अब मनमर्जी किराया नहीं ले सकेंगे ऑटो, कैब, मिनी बस, रेट लिस्ट जल्द होगी सार्वजनिक
राजस्थान परिवहन विभाग करीब 12 साल बाद शहर के सार्वजनिक परिवहन सेवा के वाहनों की किराया सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है। आरटीओ ने इसका प्रस्ताव बनाकर परिवहन विभाग को भेज दिया है। इसके तहत ऑटो, कैब, मिनी बस सहित अन्य वाहनों का किराया तय किया जाएगा।
अभी तक वाहनों का किराया तय नहीं था। इसके कारण ऑटो, बस और मिनी बस चालक मनमर्जी से किराया वसूल रहे थे। लेकिन सूची जारी होने के बाद सार्वजनिक के वाहनों में तय किराया ही वसूला जाएगा। इससे शहर के करीब दो लाख से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी। इधर, किराया सूची जारी करने के बाद ऑटो में मीटर सिस्टम को फिर से लागू किया जाएगा।जयपुर में रोज निजी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में करीब दो लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक यात्री कैब सेवा के वाहनों में सफर करते हैं। विभाग कैब सेवा के वाहनों का भी किराया तय करेगा। इसमें कार, बाइक और ऑटो शामिल होंगे। क...