Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
रूस परमाणु हमले को तैयार था -पुतिन
मॉस्को
संडे को पूरे रूस में एक डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। इसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन कह रहे हैं कि क्रीमिया को यूक्रेन से अलग करने के लिए रूस ने अपने परमाणु बलों को भी अलर्ट पर रखने के बाबत सोचा था। ऐसा अराजकता फैलने और पश्चिमी देशों के दखल की आशंका से सोचा गया।
असल में यह डॉक्युमेंट्री क्रीमिया पर रूसी कब्जे की पहली वर्षगांठ के सिलसिले में जारी की गई। इस प्री रिकॉर्डेड डॉक्युमेंट्री में वैसे तो रूस की सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश हुई है मगर इसके केंद्र में पुतिन ही हैं।
ढाई घंटे से ज्यादा लंबी इस डॉक्युमेंट्री को रशिया 1 चैनल ने बनाया है। डॉक्युमेंट्री में दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन के पूर्व रूस समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच की जान बचाई है। पुतिन के मुताबिक, पिछले साल के उग्र जनविरोध के बाद जब प्रदर्शनकारी सत्ता पर काबिज होने लगे तो विक्टर की जान पर खतरा बन आया...










