Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
ब्राह्मण धर्म इस्लाम के लिए खतरा–मुस्लिम लॉ बोर्ड
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अब एक खुली चिट्ठी लिखकर ब्राह्मण धर्म और वैदिक संस्कृति को इस्लाम के लिए खतरा बताया। एआईएमपीएलबी मुसलमानों की वह संस्था है जो मुस्लिम कानून और शरीयत से संबंधित मामले देखता है। मौलाना वली रहमानी इसके महासचिव हैं।
इस चिट्ठी में लिखा गया है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान इमामों को बाकी लोगों के साथ इस बारे में विचार कर आंदोलन के लिए तैयार करना चाहिए।
लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी की ओर से जारी चिटी में योग के साथ ही मुसलमानों को सूर्य नमस्कार करने से भी मना किया गया है। चिट्ठी में लिखा है कि सूर्य नमस्कार सूर्य की पूजा करना है, यह वैदिक सभ्यता और ब्रा±मण धर्म का हिस्सा है। ऎसे में यह हमारे धार्मिक विश्वास के साथ मेल नहीं खाता।
रहमानी ने संगठनों और पदाधिकारियों को लिखे लेटर में कहा है कि उन्हें इस्ल...










