ये कैसा PM:सऊदी प्रिंस से मिली 16 करोड़ की घड़ी-झुमके इमरान ने बेच खाए; मुल्क को नहीं दी तोहफों की जानकारी
राष्ट्राध्यक्षों को विदेशी दौरों पर तोहफे मिलना आम बात है। यह सभी हेड ऑफ द स्टेट्स के साथ होता है। सामान्य नियम ये है कि राष्ट्राध्यक्ष इन गिफ्ट्स की जानकारी जिम्मेदार मंत्रालय को देते हैं, लेकिन पाकिस्तान में गजब ही हो गया। आरोप है कि प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी ने मुल्क को बिना बताए करोड़ों रुपए के गिफ्ट ही बेच दिए। जिस जर्नलिस्ट ने इसका खुलासा किया, अब उसकी जान पर बन आई है। चलिए, आपको भी बताते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है। शायद सभ्य दुनिया की तारीख में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।
पहले बुनियादी बात समझिएइमरान 2018 में PM बने। कई मुल्कों के दौरे किए, इनमें सऊदी अरब भी शामिल था। यहां के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने इमरान को बेशकीमती रिस्ट वॉच गिफ्ट की।
कैसे हुआ खुलासाअबरार खालिद नाम के एक पाकिस्तानी शख्स ने इन्फॉर्मेशन कमीशन में एक अर्जी दायर की। कहा- इमरान खान को...