Sunday, October 5

मॉडल्स के साथ कैटवॉक पर मंत्री ट्रोल:MP में उपचुनाव के बीच शिवराज के मंत्री का फैशन शो, दिखाया विक्ट्री साइन; यूजर ने लिखा- विलक्षण प्रतिभा के धनी BJP में ही क्यों

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल फैशन शो में कैटवॉक करने पर ट्रोल हो रहे हैं। इंदौर में शनिवार को MP वुमंस प्रेस क्लब के फैशन शो में मंत्री ने शिरकत की थी। मॉडल्स के साथ रैम्प पर उनके कैटवॉक का VIDEO सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स मंत्री को ट्रोल करने लगे। कांग्रेस ने तंज करते हुए लिखा- विश्वगुरू बनकर रहेंगे। एक यूजर ने लिखा- विलक्षण प्रतिभा के धनी BJP में ही क्यों मिलते हैं।

VIDEO में मंत्री दो मॉडल्स के साथ रैंप पर कैटवॉक करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने हाथ जोड़े और विक्ट्री साइन भी दिखाया, लेकिन मंत्री अपने इस कैटवॉक को लेकर अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर तारीफ से लेकर तंज तक कस रहे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता अगम ने लिखा- विश्वगुरू बनकर रहेंगे

कमल पटेल मध्य प्रदेश की हरदा विधानसभा से विधायक हैं। इस सीट से वो कई बार विधायक चुने गए हैं। 2020 में कमलनाथ सरकार जाने के बाद शिवराज सरकार में इन्हें कृषि मंत्री बनाया गया।