PM मोदी का बजट एनालिसिस- 7 साल का चमत्कार:GDP को 110 लाख करोड़ से 230 लाख करोड़ तक लाए, एक्सपोर्ट भी 4.70 लाख करोड़ के पार
PM मोदी ने बुधवार को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअली संबोधित किया। कहा- बीते 7 साल में हमारे निर्णयों से देश बहुत आगे बढ़ चुका है। आजादी के 75 वें वर्ष में 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी पूरी दुनिया के लिए चुनौतियां लेकर आई है। दुनिया चौराहे पर खड़ी हो गई है। आगे की दुनिया वैसी नहीं होगी, जैसे कोरोना से पहले थी। भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदल गया है। दुनिया अब भारत को ज्यादा मजबूत देखना चाहती है। हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने देश को तेजी से आगे बढ़ाएं। मजबूती लाएं। ये समय नए अवसरों का है। नए संकल्पों की सिद्धि का समय है। बहुत जरूरी है कि हम आत्मनिर्भर बनें। आत्मनिर्भरता की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो।
बीते 7 सालों में जो निर्णय लिए गए हैं, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। पहले भारत की GDP 110 लाख करोड़ रुपए थी। आज 230 लाख करोड़ के आसपास की है। भा...