कोरोना देश में:नए मरीजों के मामले में अमेरिका से आगे निकला भारत, पहली बार एक दिन में 3.15 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले; रिकॉर्ड 2101 मौतें
बेहद दुख और चिंता वाली खबर है। नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतेंमौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं।
24 घंटे में रिकॉर्ड 1.33 लाख एक्टिव केस बढ़ेबुधवार को देश में एक्टिव केस बढ़ने का भी रिकॉर...










