Monday, October 27

हैल्थ

MP में कोरोना:प्रदेश में 14,156 लोग ठीक हुए, 12,758 नए केस मिले; कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान का निधन
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

MP में कोरोना:प्रदेश में 14,156 लोग ठीक हुए, 12,758 नए केस मिले; कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान का निधन

ग्वालियर में आठ दिन बाद हजार से कम नए केस मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना से कांग्रेस के दो और नेताओं का निधन हो गया। मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल की मौत हो गई जबकि महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान का भी निधन हो गया। बघेल दिग्विजयसिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। इससे पहले आलीराजपुर जिले से विधायक कलावती भूरिया और देवास की पहली महापौर की भी मौत हुई। इस बीच आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के नए संक्रमित मिलने की संख्या में उतार-चढ़ाव आ रहा है। पिछले दिनों नए मरीज मिलने का आंकड़ा स्थिर था, लेकिन बुधवार को इसमें मामूली कमी आई। प्रदेश में बुधवार को 12,758 नए मरीज सामने आए। राहत की बात है कुल मामलों से ज्यादा यानि 14,156 लोग ठीक भी हुए। संक्रमण दर भी 1% गिरकर 21.7% रह गई। ठीक होने वालों के साथ एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट आई है। बुधवार को 15...
कोवैक्सिन है दमदार:कोरोना के भारतीय वैरिएंट 617 को भी बेअसर कर सकती है कोवैक्सिन, अमेरिका के महामारी एक्सपर्ट का दावा
आर्थिक जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोवैक्सिन है दमदार:कोरोना के भारतीय वैरिएंट 617 को भी बेअसर कर सकती है कोवैक्सिन, अमेरिका के महामारी एक्सपर्ट का दावा

कोरोना के खतरनाक होने के बीच स्वदेशी कोवैक्सिन को लेकर अच्छी खबर आई है। अमेरिका के चीफ मेडिकल एडवाइजर और महामारी के टॉप एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी के मुताबिक कोवैक्सिन कोरोना के नए वैरिएंट 617 को बेअसर करने में भी कारगर है। फौसी का कहना है कि भारत में कोवैक्सिन लगवाने वाले लोगों के डेटा से वैक्सीन के असर के बारे में पता चला है। इसलिए भारत में मुश्किल हालात के बावजूद वैक्सीनेशन काफी अहम साबित हो सकता है। क्या है वैरिएंट 617 ?भारत में कोरोना के मामलों में आई अचानक तेजी की वजह 617 वैरिएंट को ही माना जा रहा है। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में आ रहे हैं। ICMR भी कह चुकी- कोवैक्सिन डबल म्यूटेंट खिलाफ भी कारगरइंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 20 अप्रैल को कहा था कि कोवैक्सिन डबल म्यूटेंट कोरोना वैरिएंट के खिलाफ भी प्रोटेक्शन देती है। अपनी स्टडी के आधार पर IC...
कोरोना में सांसों का संकट:आखिर जरूरत से ज्यादा उत्पादन करने वाले भारत में क्यों पैदा हुआ इतना बड़ा ऑक्सीजन संकट? अब इस चुनौती से कैसे निपटा जा रहा है
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना में सांसों का संकट:आखिर जरूरत से ज्यादा उत्पादन करने वाले भारत में क्यों पैदा हुआ इतना बड़ा ऑक्सीजन संकट? अब इस चुनौती से कैसे निपटा जा रहा है

भारत अब तक जरूरत से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करता रहा था, लेकिन कोविड की दूसरी लहर ने भारत में इस समय अभूतपूर्व ऑक्सीजन संकट खड़ा कर दिया है। देश के कई हिस्सों में अस्पताल पर्याप्त ऑक्सीजन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों के तड़प-तड़प कर मरने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर साढ़े तीन लाख को पार कर गया है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक भारत की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़कर 9 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गई है। तो अपनी जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले भारत में ऑक्सीजन संकट क्यों है? इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि भारत में ऑक्सीजन संकट की वजह उत्पादन क्षमता नहीं बल्कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का न होना है। पूर्वी राज्यों में ज्यादा उत्पादन, मध्य भारत में कमभारत में ...
18+ के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लोगों को करना होगा वेट; लेकिन जानें क्या हैं बिहार, MP और झारखंड की तैयारी
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

18+ के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लोगों को करना होगा वेट; लेकिन जानें क्या हैं बिहार, MP और झारखंड की तैयारी

अब तक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही थी। एक मई से केंद्र सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की मंजूरी दे दी है। इसको लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस बार वैक्सीनेशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही होगा। यानी अस्पताल या वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद मैसेज आने पर वैक्सीन लगाने सेंटर पर जाना होगा। इसको लेकर राज्यों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और वैक्सीन सप्लाई के लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं। MP में 18 से 45 साल के बीच 3.41 करोड़ आबादीमध्यप्रदेश में 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इन्हें मुफ्त में वैक्सीन लगाने की घोषणा की है। रा...
कोरोना दुनिया में:संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार; WHO बोला- 17 देशों में मिला वायरस का इंडियन स्ट्रेन
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार; WHO बोला- 17 देशों में मिला वायरस का इंडियन स्ट्रेन

दुनिया में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक 15.02 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 31.63 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 12.82 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.93 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.92 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.10 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोरोना वायरस का इंडियन वैरिएंट दुनिया के 17 देशों में पहुंच चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बताया कि दुनिया में पिछले हफ्ते कोरोना के 57 लाख मामले सामने आए। यह आंकड़े पहली पीक से कहीं ज्यादा हैं। इंडियन स्ट्रेन या B.1.617 वैरिएंट (डबल म्यूटेशन वैरिएंट) की वजह से ही भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) घोषित किया है। 24 घंटे में 8.85 लाख केसबीते...
कोरोना देश में:मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग स्वस्थ; 3.79 लाख नए मरीज मिले और 3646 मौतें भी हुईं
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग स्वस्थ; 3.79 लाख नए मरीज मिले और 3646 मौतें भी हुईं

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर है। संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार हो गया है। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक एक दिन में ठीक हुए मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लोग रिकवर हुए थे। ओवरऑल रिकवरी रेट में भी 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये अब 82.08% हो गया है। चिंता की खबर : एक दिन में 3.79 लाख मरीज मिले, 3646 मौतें भी हुईंचिंता की बात ये है कि बुधवार को 3 लाख 79 हजार 164 नए मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 27 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.62 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे के अंदर 3,646 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार दूसरा दिन था, जब तीन हजार से ज्यादा लो...
राजस्थान के CM को कोरोना:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमित हुए , एक दिन पहले ही उनकी पत्नी पॉजिटिव आई हैं
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

राजस्थान के CM को कोरोना:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमित हुए , एक दिन पहले ही उनकी पत्नी पॉजिटिव आई हैं

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।' इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। राजस्थान में कोरोना से मौतों की दर 2 सप्ताह में 3 गुना तक बढ़ीप्रदेश में अब सबसे बड़ी चिंता कोरोना से हो रही मौतों को लेकर है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो सप्ताह की रिपोर्ट देखें तो संक्रमण से मौतों के केस 3 गुना तक बढ़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन रिपोर...
सोशल मीडिया:अधिकृत पुष्टि के बगैर संक्रमण संबंधी खबरों को नहीं कर सकेंगे प्रसारित
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

सोशल मीडिया:अधिकृत पुष्टि के बगैर संक्रमण संबंधी खबरों को नहीं कर सकेंगे प्रसारित

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ पंकज जैन ने सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं अन्य पर कोविड 19 संक्रमित बीमारी के संबंध में सूचना, समाचार प्रकाशित करने के पूर्व अधिकृत पुष्टि प्राप्ति करने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसमें भ्रम फैलाने वाले, गलत संदेश एवं बगैर अधिकृत व्यक्ति, संस्था, एजेन्सी से पुष्टि करवाए संदेशों को अग्रेषित करने संबंधी समस्त प्रकार की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर इस आदेश का उल्लंघन माना जाएगा।...
विदिशा के निजी मेडिकल से 118 रेमडेसिविर जब्त:मेडिकल संचालकों ने ये इंजेक्शन कंपनी से सीधे मंगाए, 69 किसको बेचे जांच जारी
अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हैल्थ

विदिशा के निजी मेडिकल से 118 रेमडेसिविर जब्त:मेडिकल संचालकों ने ये इंजेक्शन कंपनी से सीधे मंगाए, 69 किसको बेचे जांच जारी

प्रशासन की टीम ने करीब 118 रेमडेसिविर इंजेक्शन मेडिकल संचालकों से जब्त किए। 69 इंजेक्शन किसको बेचे उसकी जांच की जा रही है। मेडिकल संचालकों ने ये इंजेक्शन कंपनी से सीधे मंगाए थे और डाक्टरों के सलाह पर मरीजों को दिए थे। मेडिकल संचालकों ने इसके लिए मरीजों की पूरी जानकारी भी ली थी। सोमवार को प्रशासन की टीम सीएमएचओ आफिस पहुंची और रेमडेसिविर इंजेक्शन के संबंध में पड़ताल शुरू की। ड्रग इंस्पेक्टर ने यह इंजेक्शन मेडिकल संचालकों से वापस बुलाए। इसके बाद प्रशासन की टीम ने इन्हें अपनी कस्टडी में लिया। टीम अब यह जांच कर रही है कि मेडिकल संचालकों ने इंजेक्शन नियमपूर्वक बेचे हैं या नहीं। इसके बाद मंगलवार को टीम कलेक्टर को अपना प्रतिवेदन भेजेगी। टीम अब तक यह पता नहीं कर पाई है कि यह इंजेक्शन मेडिकल संचालकों ने नियमपूर्वक मरीजों को दिए हैं या नहीं। सुबह ही शुरू हो गई थी जांच शुरू, वापस मंगाए इंजेक्शनस...
MP में 7 दिन में पहली बार संक्रमण दर घटी:कोरोना काल में 5.25 लाख संक्रमित, आधे केस इसी अप्रैल के; राहत- रिकवरी रेट बढ़कर 81% पहुंचा, पॉजिटिविटी रेट 22.6% हुआ
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

MP में 7 दिन में पहली बार संक्रमण दर घटी:कोरोना काल में 5.25 लाख संक्रमित, आधे केस इसी अप्रैल के; राहत- रिकवरी रेट बढ़कर 81% पहुंचा, पॉजिटिविटी रेट 22.6% हुआ

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5 लाख 25 हजार हो गया। इनमें से 2 लाख 24 हजार से ज्यादा संक्रमित सिर्फ अप्रैल महीने में बढ़े हैं। यानी कोरोना काल के 45 से 50% के बीच केस इसी अप्रैल में ही आए हैं। हालांकि राहत यह है कि 7 दिनों में सबसे कम पॉजिटिविटी रेट 22.6% दर्ज किया गया। पहले यह 25% तक पहुंच गया था। प्रदेश में हर दिन 12 से 13 हजार संक्रमित मिल रहे हों, लेकिन अब स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी लगभग इसके आसपास ही है। प्रदेश का रिकवरी दर 81 फीसदी हो गई। अब तक 4 लाख 25 हजार 812 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 21 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश देश में सातवें नंबर पर था, जाे अब 11वें नंबर पर है। प्रदेश के 4 बड़े शहराें में 24 घंटे में 5 हजार 670 नए केस सामने आए हैं। 31 लोगों की मौत हुई है। इंदौर और भोपाल में लगातार तीसरे दिन 18 सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं...