Saturday, November 1

हैल्थ

कोरोना देश में:84,522 नए केस आए, 1.21 लाख मरीज ठीक हुए और 3,996 की मौत हुई; नए संक्रमितों का आंकड़ा 71 दिनों में सबसे कम
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:84,522 नए केस आए, 1.21 लाख मरीज ठीक हुए और 3,996 की मौत हुई; नए संक्रमितों का आंकड़ा 71 दिनों में सबसे कम

देश में शुक्रवार को 84,522 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 3,996 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 22 हजार 592 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 42,085 की कमी रिकॉर्ड की गई। नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 71 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 1 अप्रैल को 81,398 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 84,061बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.21 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,987अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.93 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.79 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.67 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.76 लाख 12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प...
MP में कोरोना का यह जीरो अच्छा है:52 में से 35 जिलों में एक भी मौत नहीं; 8 में एक भी केस नहीं, भोपाल, जबलपुर और इंदौर को छोड़कर बाकी 41 जिलों में 10 से भी कम केस
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

MP में कोरोना का यह जीरो अच्छा है:52 में से 35 जिलों में एक भी मौत नहीं; 8 में एक भी केस नहीं, भोपाल, जबलपुर और इंदौर को छोड़कर बाकी 41 जिलों में 10 से भी कम केस

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर भी कमजोर पड़ गया है। यह कारण है कि बीते चौबीस घंटों में 52 में से 35 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई, जबकि 8 जिलों में तो कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। भोपाल, इंदौर और जबलपुर को छोड़ दिया जाए तो शेष 41 जिलों में तो कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका है। गुरुवार को 420 कोरोना के नए केस में की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या 1132 रही। बीते 10 दिन की बात की जाए तो पॉजिटिविटी दर 1.5% से घटकर 0.5% पर आ गई है। भोपाल और इंदौर में ही 100 से ज्यादा मरीज मिल रहेमध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 420 नए केस सामने आए। हालांकि, 34 कोरोना मरीज को अपनी जान गंवाना पड़ी। अब तक प्रदेश में कोरोना के कारण 8475 की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी सिर्फ इंदौर और भोपाल में ही कोरोना पॉजिटिव केस 100 से ज्यादा आ रहे हैं। बीते चौबी...
बाबा रामदेव का ऐलोपैथी पर यू-टर्न:योगगुरु ने कहा- जल्द ही वैक्सीन लगवाऊंगा, सभी अच्छे डॉक्टर भगवान के भेजे दूत हैं
आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

बाबा रामदेव का ऐलोपैथी पर यू-टर्न:योगगुरु ने कहा- जल्द ही वैक्सीन लगवाऊंगा, सभी अच्छे डॉक्टर भगवान के भेजे दूत हैं

एलोपैथी से इलाज को सबसे बड़ा झूठ बताकर विवादों में घिरे बाबा रामदेव ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने जल्द ही वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि सभी लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। रामदेव बोले कि सभी अच्छे डॉक्टर्स भगवान के भेजे दूत हैं। रामदेव ने कहा कि लोगों को योगा और आयुर्वेद भी अपनाना चाहिए। ये दोनों चीजें बीमारियों के खिलाफ कवच का काम करेंगी और कोरोना के चलते होने वाली मौतों में भी कमी आएगी। अब बाबा ने की डॉक्टरों की तारीफ कीरामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्री वैक्सीनेशन के ऐलान और वैक्सीनेशन ड्राइव के डीसेंट्रलाइजेशन के फैसले की सराहना भी की। बोले- 21 जून से देश के हर नागरिक का वैक्सीनेशन मुफ्त किया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने ये ऐतिहासिक ऐलान किया है। हम किसी भी संस्थान के साथ शत्रुता नहीं रख सकते हैं। सभी अच्छे डॉक्टर्स भगवान के भेजे हुए दूत हैं। ये इस...
कोरोना देश में:91,211 नए केस आए, 1.33 लाख मरीज ठीक हुए और 3,401 की मौत; लगातार चौथा दिन जब एक लाख से कम लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:91,211 नए केस आए, 1.33 लाख मरीज ठीक हुए और 3,401 की मौत; लगातार चौथा दिन जब एक लाख से कम लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को देश में 91,211 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 1 लाख 33 हजार 598 संक्रमित ठीक हो गए और 3,401 की मौत हो गई। यह लगातार चौथा दिन था जब नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही। 10 जून को 45,542 एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम हुई है। इसमें गिरावट का सिलसिला करीब एक महीने से जारी है। पिछली बार 12 मई को इसमें 6,399 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। अभी देश में 11 लाख 19 हजार 928 मरीजों का इलाज चल रहा है। 9 मई को यह आंकड़ा 37 लाख 41 हजार 302 के पीक पर था। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 91,211बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.33 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,401अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.91 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.76 करोड़अब तक कुल मौतें:&nbs...
कोरोना देश में:पिछले 24 घंटे में 93,828 केस आए, 1.48 लाख मरीज ठीक भी हुए; 15 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट अब भी 5% से ज्यादा
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में:पिछले 24 घंटे में 93,828 केस आए, 1.48 लाख मरीज ठीक भी हुए; 15 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट अब भी 5% से ज्यादा

देश में लगातार तीसरे दिन बुधवार को कोरोना के रोजाना मामले एक लाख से कम रहे। हालांकि, इनमें थोड़ी बढ़ोतरी जरूर रिकॉर्ड की गई। देश में पिछले 24 घंटों में 93,828 नए संक्रमित पाए गए। इस दौरान 1 लाख 48 हजार 951 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में संक्रमण के घटते मामलों के बीच एक चिंता वाली बात यह है कि अब भी 15 राज्यों में संक्रमण दर 5% से ज्यादा है। WHO के मुताबिक, अगर संक्रमण दर 5% से ज्यादा है तो हालात नियंत्रित नहीं कहे जा सकते हैं। देश में फिलहाल गोवा, केरल, नगालैंड, मेघालय, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, कर्नाटक, पुड्डुचेरी, मिजोरम, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र में संक्रमण दर 5% से ऊपर बनी हुई है। बिहार 3,951 पिछली मौतों को रिकॉर्ड में शामिल किया गयाबुधवार को देश में महामारी से 2,187 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि, कल के डेटा में 6,138 मौतें रिकॉर्ड की गईं। ऐसा...
BREAKING… कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी:मध्यप्रदेश के पूर्व CM को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया; सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी, शाम को दिल्ली पहुंचेंगे बेटे नकुल
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

BREAKING… कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी:मध्यप्रदेश के पूर्व CM को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया; सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी, शाम को दिल्ली पहुंचेंगे बेटे नकुल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (74) को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ को सीने में दर्द होने की शिकायत थी। सूत्रों ने बताया सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत भी है। चेकअप किया जा रहा है। कोविड टेस्ट भी कराया जा सकता है। इधर, तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुल नाथ शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इससे पहले वे आज सुबह तय कार्यक्रम के तहत तामिया में ग्रामीणों के बीच पहुंचे और समस्याएं सुनीं। छिंदवाड़ा का दौरा भी टालना पड़ा कमलनाथ का 8 जून से संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा का तीन दिवसीय दौरा था। अचानक व्यस्तताएं बताकर उसे भी एक दिन पहले टाल दिया गया था। इसे स्वास्थ्य कारणों से ही जोड़कर देखा जा रहा है।...
कोरोना दुनिया में:बीते दिन 3.59 लाख केस, 10,219 की मौत; 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल की तैयारी में फाइजर
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:बीते दिन 3.59 लाख केस, 10,219 की मौत; 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल की तैयारी में फाइजर

दुनिया में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है। कुछ देशों में कोरोना की लहर कमजोर पड़ी है, तो कुछ देशों में संक्रमितों के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते दिन दुनिया में 3 लाख 59 हजार 127 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 10,219 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। उधर, फाइजर ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर अपनी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अमेरिकी कंपनी ने हजारों वॉलेंटियर्स का इंतजाम कर लिया है। ट्रायल अमेरिका, फिनलैंड, पोलैंड और स्पेन में किए जाएंगे। शुरुआती ट्रायल में वॉलेंटियर्स को कम मात्रा में डोज दी जाएगी। 12 से 15 साल के बच्चों को दी जा रही वैक्सीनअमेरिका में फेडरल रेगुलेटर्स ने पिछले महीने ही 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी। फाइजर की वैक्सीन को शुरुआत में 16 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों पर इस्त...
कोरोना देश में:बीते दिन 92,719 केस आए, 2,222 की मौत और 1.62 लाख ठीक भी हुए; पिछले 15 दिनों में 13.54 लाख एक्टिव केस कम हुए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते दिन 92,719 केस आए, 2,222 की मौत और 1.62 लाख ठीक भी हुए; पिछले 15 दिनों में 13.54 लाख एक्टिव केस कम हुए

देश में कोरोना की रफ्तार काबू में है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। इस दौरान 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2,222 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। अच्छी बात यह भी रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या की बात करें, तो बीते दिन इसमें 71,792 की कमी रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 92,719बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.62 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,222अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.90 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.74 करोड़अब तक कुल मौतें: 3.53 लाखअभी इलाज ...
इंदौरियों को आज से रियायत:घर जाकर दाढ़ी बना सकेंगे सैलून वाले, प्याज के लिए खुलेगी चोइथराम मंडी, सीए-सीएस-टैक्स कंसल्टेंट को छूट; शॉपिंग मॉल और बसें अभी बंद
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

इंदौरियों को आज से रियायत:घर जाकर दाढ़ी बना सकेंगे सैलून वाले, प्याज के लिए खुलेगी चोइथराम मंडी, सीए-सीएस-टैक्स कंसल्टेंट को छूट; शॉपिंग मॉल और बसें अभी बंद

कोरोना की कम होती रफ्तार को देखते हुए इंदौरियों को प्रशासन ने राहत दी है। किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल सकेंगी। दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिल सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मिल सकेगा। किराना दुकानों का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का समय भी घटा दिया गया है। अब रात में 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा चोइथराम मंडी में केवल प्याज का विक्रय हो सकेगा। किराना की थोक दुकानें हफ्ते में 5 दिन सुबह 6 बजे से लेकर 5 बजे तक खुली रहेंगी। ये निर्णय रविवार को शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया है। 15 जून तक शादियां प्रतिबंधित रहेंगी। वहीं, सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट्स, औद्योगिक इकाइयों, ट्रांसपोर्ट और गोडाउन सर्विसेज के ऑफिस को छूट दी गई है। इस बार सैलून वाले भी घर जाकर सर्विस दे सकेंगे। वीकेंड लॉकडाउन का समय भी ...
जूडा में फूट:ग्वालियर-रीवा में जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, भोपाल-इंदौर और जबलपुर में अड़े; आज हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

जूडा में फूट:ग्वालियर-रीवा में जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, भोपाल-इंदौर और जबलपुर में अड़े; आज हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई

सरकार और जूनियर डॉक्टरों के बीच रविवार को भले ही सुलह नहीं हो सकी है, लेकिन जूनियर डॉक्टर्स में फूट पड़ गई है। हड़ताल के 8वें दिन ग्वालियर और रीवा में जूनियर डाॅक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। ग्वालियर में काम पर लौट आए हैं, जबकि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। इस बीच आज जबलपुर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई होनी है। सरकार जूडा पर कार्रवाई की मांग करेगी। मध्यप्रदेश में 5 से अधिक मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। रविवार शाम जूनियर डॉक्टर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की मुलाकात के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं हुई। जूडा ने तीन और मांगे जोड़ दी हैं। जूडा से मंत्री ने कहा, हमने जूडा की मांगें पहले ही मान ली हैं। जूडा हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान कर हड़ताल वापस ले और काम पर लौटे। वही, मंत्री से मिलने के बाद मध्यप्रदेश जूडा अध्यक्ष ड...