कोरोना देश में:41277 नए मरीज मिले, 42041 ठीक हुए और 517 की मौत; केरल ने बढ़ाई चिंता, यहां 5 दिन से बढ़ रहे एक्टिव केस
देश में बीते 24 घंटे में 41,277 नए मरीज मिले, 42,041 ठीक हुए और 517 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,299 की कमी आई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बीते 5 दिन से एक्टिव केस में उछाल आ रहा है। शनिवार को यहां 16,148 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13,197 ठीक हुए और 114 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 2,837 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी चिंता की बात है कि देश में कोरोना संक्रमण के नए केस पिछले 25 दिनों से लगभग स्थिर हैं। यानी जितने केस आ रहे हैं, उससे कुछ कम या ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 23 जून को 54,309 केस आए थे। इस दिन 69 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए थे। इसके बाद रोजाना मिल रहे मरीजों की संख्या 37 से 45 हजार के बीच बनी हुई है। लगभग इतने ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस ...










