
देश में बीते 24 घंटे में 41,277 नए मरीज मिले, 42,041 ठीक हुए और 517 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,299 की कमी आई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बीते 5 दिन से एक्टिव केस में उछाल आ रहा है। शनिवार को यहां 16,148 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13,197 ठीक हुए और 114 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 2,837 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी चिंता की बात है कि देश में कोरोना संक्रमण के नए केस पिछले 25 दिनों से लगभग स्थिर हैं। यानी जितने केस आ रहे हैं, उससे कुछ कम या ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 23 जून को 54,309 केस आए थे। इस दिन 69 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए थे। इसके बाद रोजाना मिल रहे मरीजों की संख्या 37 से 45 हजार के बीच बनी हुई है। लगभग इतने ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,277
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,041
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 517
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.11 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3.02 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.13 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.17 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
अपडेट्स
- हरियाणा सरकार ने कुछ और ढील के साथ कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 27 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 19 जुलाई से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50% क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और बार खोले जा सकेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से रात 11 बजे तक रहेगी।
- दिल्ली सरकार ने सरोजनी नगर के एक्सपोर्ट मार्केट को आगामी आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार का मानना है कि मार्केट में कोविड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। सरकार के निर्णय के बाद मार्केट एसोसिएशन ने बैठक करने का निर्णय लिया है।
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्पेशल पिंक बूथ बनाया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे महिलाओं में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता आएगी और ज्यादा तादाद में महिलाएं वैक्सीन लगवाने पहुचेंगी।
- कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखते हुए उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा न निकालने का फैसला किया है। हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ने बयाया कि यात्रा कैंसिल करना समय की मांग है। पिछले कुछ दिनों में जैसे हालत हमने देखे हैं, हम उसे वापस नहीं देखना चाहते।
- देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अभ तक वैक्सीन के 41.99 डोज केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए हैं। इनमें से 2.56 करोड़ डोज अब भी राज्यों के पास बचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी किए गए बयान में कहा कि करीब 15 लाख 75 हजार डोज राज्यों के पास जल्द ही पहुंचे वाले हैं।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां शनिवार को 16,148 लोग संक्रमित पाए गए। 13,197 लोग ठीक हुए और 114 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,269 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 8,172 लोग संक्रमित पाए गए। 8,950 लोग ठीक हुए और 124 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. छत्तीसगढ़
राज्य में शनिवार को 226 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 354 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 9.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,494 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,837 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
4. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 81 लोग संक्रमित पाए गए। 106 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,715 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,310 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 59 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 91 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,027 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 621 मरीजों का इलाज चल रहा है।
6. राजस्थान
यहां शनिवार को 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 47 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,949 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 496 मरीजों का इलाज चल रहा है।
7. गुजरात
राज्य में शनिवार को 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 110 लोग ठीक भी हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,075 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 532 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
8. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 11 नए मामले सामने आए और 23 ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 221 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।