किसान आंदोलन के 100 दिन:मोदी कैबिनेट का हर तीसरा मंत्री और 538 में से 216 सांसद किसान; इनकी औसत संपत्ति 18 करोड़ और किसान की कमाई… पढ़िये तो…
भाजपा के 302 सांसदों में से 139 किसान; 3 किसान सांसद ऐसे, जिनके पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिकांग्रेस के 51 सांसदों में से 13 किसान, 12 किसान सांसद ऐसे जिनके पास 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिगृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी किसान; पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किसानों से बात करने वाले पीयूष गोयल किसान नहीं
किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो गए हैं। 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की सरहद पर डेरा डाला था। तो नवंबर के हो गए 5 दिन, दिसंबर और जनवरी के 31-31 दिन, फरवरी के 28 और मार्च के 6 दिन। यानी कुल 100 दिन पूरे, 101वां शुरू।
किसानों की मांग मूल रूप से एक ही है- संसद से पास खेती-किसानी के 3 कानून रद्द कर दो। इस बात पर 11 बार बातचीत हो गई। बैठे-बैठे और लड़ते हुए 100 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा जेल में हैं। 300 पुलिस वाले भी घायल हुए। लेकिन सारी बातें खे...










