किसान परेशान:समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर दो दिन से वारदाना खत्म, अफसर नहीं सुन रहे
लॉकडाउन के कारण जहां किसान मंडियां बंद होने से फसल को नहीं बेच पा रहा है तो वहीं फसल का उचित दाम या बेची गयी फसल का भुगतान समय पर न मिलने से अन्नदाता बदहाल होता जा रहा है। सरकारी खरीदी केन्द्र पर बारदाना खत्म होने के कारण खरीदी केंद्रों पर दो दिन से खरीदी बंद हैं।
बारदाना बुलवाने के लिए केंद्र संचालक नान (नागरिक आपूर्ति निगम) के अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसान दो तीन दिन से खरीदी केंद्रों पर रुककर बारदाना आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार शाम तक केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा।
समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे श्री अगरा वेयर हाउस वरवटपूरा में दो दिन से उनके केंद्र पर भी बारदाना खत्म हो गया है। बार-बार बारदाना मांगने के बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया है। वही सांगुल समिति के रमपुरा वेयर हाउस पर आज सुबह वारदाना खत्म होने से दोनों केंद्...










