Wednesday, September 24

शेयर मार्केट LIVE:शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच 50 पॉइंट से ऊपर सेंसेक्स, 14700 के पास निफ्टी, अडाणी गैस के शेयर में 10% की गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स ने 208.13 अंक और निफ्टी ने 52.9 पॉइंट की मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, 15 मिनट की ट्रेडिंग के दौरान बिकवाली का दौर चला और बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 176.07 अंक और निफ्टी भी 65.20 पॉइंट नीचे चला गया। हालांकि, अब मार्केट में बढ़त है। आज अडाणी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी गैस के शेयर 10%, जबकि अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 5% तक टूट गए हैं।

शेयर बाजार को सरकारी बैंकों और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। दूसरी तरफ, कुछ दिन पहले तक बाजार के हीरो रहे मेटल शेयरों में बिकवाली हो रही है। निफ्टी के मेटल, रियल्टी और ऑटो सेक्टर इंडेक्स में 1 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स में 0.25% से ज्यादा की कमजोरी है।

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 471.01 पॉइंट नीचे 48,690.80 रहा था। वहीं, निफ्टी 154.25 अंक की गिरावट के साथ 14,696.50 पर बंद हुआ था। गुरुवार को ईद पर शेयर बाजार बंद थे।

जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 480 पॉइंट ऊपर 27,929 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 36 अंक की बढ़त के साथ 3,466 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 192 पॉइंट ऊपर 27,907 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंकों की बढ़त के साथ 3,148 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 75 पॉइंट ऊपर 7,266 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

गुरुवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 1.29% की बढ़त के साथ 433.79 अंक ऊपर 34,021.40 पर रहा था। नैस्डैक 0.72% की बढ़त के साथ 93.31 अंक ऊपर 13,125.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 49.46 पॉइंट ऊपर 4,112.50 पर रहा था। इधर, यूरोप में फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 12 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,260.59 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 704.36 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितनी कीमत के शेयर खरीदे थे, उससे ज्यादा के शेयर बेच दिए थे।

10:08 AM सेंसेक्स 106.9 अंक ऊपर 48,797.70 पर और निफ्टी 26.30 पॉइंट अंक ऊपर 14,722.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:56 AM अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 5% की गिरावट है।
09:52 AM आज अडाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी गैस के शेयर 10% तक टूट गए हैं।
09:46 AM बीएसई प्राइवेट बैंक सेक्टर में शामिल 12 में से सिर्फ 4 बैंकों के शेयर में बढ़त है। अन्य 8 में गिरावट है।

09:30 AM सेंसेक्स 176.07 अंक नीचे 48,514.73 पर और निफ्टी 65.20 पॉइंट नीचे 14,631.30 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:27 AM सेंसेक्स 64.08 अंक नीचे 48,626.72 पर और निफ्टी 31.50 पॉइंट नीचे 14,665.00 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:23 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 17 में बढ़त और 6 में गिरावट है।
09:21 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 30 में बढ़त और 2 में गिरावट है।
09:17 AM सेंसेक्स 44.18 अंक ऊपर 48,734.98 पर और निफ्टी 9.55 पॉइंट ऊपर 14,706.05 पर कारोबार कर रहे हैं।